Jailer 2 में Hrithik Roshan का कितने मिनट का कैमियो? क्या होगा रोल, रिलीज से पहले जानें

Jailer 2 Hrithik Roshan Cameo: रजनीकांत की फिल्म जेलर 2 में ऋतिक रोशन का कैमियो होने वाला है, वहीं अब फिल्म की रिलीज से पहले यह भी पता चल चुका है कि फिल्म में उनका कितने मिनट का कैमियो होगा।

Shivani Tiwari
Published on: 14 Oct 2026 6:25 PM IST
Jailer 2 Hrithik Roshan Cameo
X

Jailer 2 Hrithik Roshan Cameo

Jailer 2 Hrithik Roshan Cameo: रजनीकांत की मच अवेटेड फिल्म जेलर 2 की रिलीज में अब सिर्फ कुछ घंटे ही बचे हैं, दर्शकों के बीच एक अलग ही उत्साह देखने को मिल रहा है, दर्शक फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने के लिए उतावले नजर आ रहें हैं, सोशल मीडिया पर भी फैंस के वीडियोज वायरल हो रहें हैं, जिसमें फैंस रजनीकांत की फिल्म की सफलता के लिए पूजा करते दिख रहें हैं। इन सबके बीच जेलर 2 से जुड़ी बड़ी जानकारी सामने आई है, जो ऋतिक रोशन के कैमियो से जुड़ी हुई है, आइए फिर बिना देरी किए बताते हैं।

ऋतिक रोशन का कैमियो कितने मिनट का

जेलर 2 फिल्म कई वजहों से सुर्खियों में है, जिसमें से एक वजह ऋतिक रोशन का कैमियो भी है। जी हां! जहां फिल्म के कैमियो को लेकर अधिकतर सस्पेंस बना रहता है, वहीं जेलर 2 के कैमियो से जुड़ी डिटेल बहुत पहले ही सामने आ गई थी, जी हां! शूटिंग के दौरान ही पता चल गया था कि जेलर 2 में ऋतिक रोशन का कैमियो होगा, जिसकी वजह से फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और अधिक बढ़ गई थी।


वहीं, जहां फिल्म रिलीज होने के लिए तैयार है, उसके पहले अब ऋतिक के कैमियो से जुड़ी और डिटेल सामने आ गई है, जैसे कि ऋतिक रोशन का कैमियो कितने मिनट का होगा और उनका रोल क्या होने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रजनीकांत की जेलर 2 में ऋतिक रोशन का 7 मिनट का कैमियो होगा, जिसमें अभिनेता रजनीकांत संग स्क्रीन शेयर करेंगे। ऋतिक फिल्म को रजनीकांत के स्टूडेंट के रोल में होंगे, उनका एक डायलॉग भी है कि मैं आपका स्टूडेंट हूं सर। 7 मिनट के कैमियो में ऋतिक रोशन और क्या क्या करते नजर आएंगे, इसका खुलासा तो अब कल बड़े पर्दे पर ही होगा। ऋतिक रोशन के अलावा साउथ सुपरस्टार विजय सेतुपति का भी इस फिल्म में कैमियो होने वाला है।

रजनीकांत फिल्म स्टार कास्ट

रजनीकांत की जेलर 2 में जहां ऋतिक रोशन और विजय सेतुपति जैसे धुरंधर एक्टर्स का कैमियो है, वहीं फिल्म की स्टार कास्ट भी बेहद जबरदस्त है। विद्या बालन, मिथुन चक्रवर्ती, योगी बाबू, राम्या कृष्णन, मिर्ना मेनन, जतिन सरना, सूरज वेंजारामूडु जैसे एक्टर्स नजर आएंगे। नेल्सन दिलीपकुमार ने इस फिल्म को निर्देशित किया है, जो कल से दुनियाभर के सिनेमाघरों को रिलीज हो जाएगी।

Shivani Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shivani Tiwari

Entertainment Desk Mail ID -tiwarishivani2503@gmail.comtiwarishivani2503@gmail.com

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story