Cannes 2025: भारत का ये IAS ऑफिसर पहुंचा कान्स में, रच दिया इतिहास

Cannes 2025: इस साल कान्स 2025 में भारत के एक IAS ऑफिसर ने भी अपना जलवा बिखेरा, आइए दिखाते हैं।

Shivani Tiwari
Published on: 24 May 2025 5:53 PM IST
Cannes 2025
X

Cannes 2025

Cannes 2025: फ्रांस के पैलेस डेस फेस्टिवल्स में 78वां कान्स फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किया गया है, यह फिल्म फेस्टिवल 13 मई से शुरू हुआ है, जो 24 मई तक चलने वाला है। कान्स फिल्म फेस्टिवल में इस बार बॉलीवुड सेलेब्स की जबरदस्त धूम देखने को मिली, जी हां! वहीं हर बर की तरह ऐश्वर्या राय और उर्वशी रौतेला ने सारी लाइमलाइट लूट ली, जबकि आलिया भट्ट और जान्हवी कपूर जैसे सितारों ने कान्स में अपना डेब्यू किया। इस साल कान्स 2025 में भारत के एक IAS ऑफिसर ने भी अपना जलवा बिखेरा, आइए दिखाते हैं।

IAS ऑफिसर अभिषेक सिंह पहुंचें कान्स

IAS ऑफिसर अभिषेक सिंह देश भर में मशहूर हैं, वहीं अब वे दुनिया भर में अपना जलवा बिखेरते नजर आए। जी हां! Cannes फिल्म फेस्टिवल से अभिषेक सिंह की तस्वीरें और वीडियोज वायरल हो रहें हैं, वहीं अभिषेक सिंह ने खुद भी वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे कान्स के रेड कार्पेट पर अपना धांसू अंदाज दिखा रहें हैं।

बता दें कि अभिषेक सिंह ने IAS से इस्तीफा दे दिया था, इसके बाद उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में अपना कदम रखा। पूर्व IAS ऑफिसर अभिषेक सिंह ने कान्स फिल्म फेस्टिवल से अपना वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "हर छोटे क्षेत्र से आने वाला, जो खुद पर भरोसा करता है... जौनपुर से लेकर कान्स तक, ये वॉक आपके लिए है।" वहीं वीडियो के ऊपर अभिषेक सिंह ने लिखा कि IAS से कान्स तक। पूर्व IAS ऑफिसर अभिषेक सिंह ने कान्स में शिरकत की ही, साथ ही उन्होंने इतिहास भी रच दिया, दरअसल अभिषेक सिंह पहले ऐसे IAS ऑफिसर बनें हैं, जो कान्स के रेड कार्पेट पर पहुंचे हैं।

इंस्टाग्राम पर हैं काफी मशहूर

IAS अभिषेक सिंह सोशल मीडिया पर काफी मशहूर हैं, उनके इंस्टाग्राम पर 4.9 मिलियन फॉलोअर्स हैं। वे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। बता दें कि अभिषेक सिंह नेटफ्लिक्स की सीरीज दिल्ली क्राइम सीज़न 2 में नजर आए थे, इसके अलावा वे कई म्यूजिक वीडियो का भी हिस्सा रह चुके हैं। वहीं अब अभिषेक सिंह ने कान्स फिल्म फेस्टिवल में भी छा गए।

1 / 6
Your Score0/ 6
Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Mail ID -tiwarishivani2503@gmail.com

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story