Ikka Trailer: सनी देओल-अक्षय खन्ना की इक्का का ट्रेलर आएगा कब?

Ikka Movie Trailer: सनी देओल और अक्षय खन्ना की फिल्म इक्का का ट्रेलर कब रिलीज होगा, आइए जानते हैं।

Shivani Tiwari
Published on: 25 Jun 2026 5:27 PM IST
Ikka Movie Trailer Release Date
X

Ikka Movie Trailer Release Date

Ikka Movie Trailer Release Date: सनी देओल बड़े पर्दे पर जबरदस्त धमाल मचा रहें हैं, वहीं अब वे ओटीटी प्लेटफार्म पर भी अपना डेब्यू करने वाले हैं, जी हां! सनी देओल फिल्म इक्का से अपना ओटीटी डेब्यू कर रहें हैं। इक्का फिल्म का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहें हैं, क्योंकि फिल्म में सनी देओल के साथ अक्षय खन्ना नजर आएंगे, कई दशकों बाद दोनों को एक साथ स्क्रीन पर देखने के लिए दर्शक उतावले हैं, वहीं अब यह भी अपडेट मिल चुका है, कि इक्का फिल्म का ट्रेलर कब रिलीज किया जाएगा, आइए जानते हैं।

कब रिलीज होगा इक्का का ट्रेलर

सनी देओल की फिल्म इक्का नेटफ्लिक्स पर जुलाई महीने में रिलीज होगी। फिल्म का टीजर सामने आ चुका है, जो बेहद दिलचस्प लग रहा है, वहीं अब ट्रेलर से जुड़ी अपडेट भी आ गई है, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इक्का का ट्रेलर 29 जून को लॉन्च किया जाएगा, जी हां! ट्रेलर लॉन्च करने के लिए एक इवेंट का आयोजन होगा, जहां सनी देओल मौजूद रहेंगे, हालांकि अक्षय खन्ना इवेंट का हिस्सा नहीं बनेंगे।


इक्का मूवी स्टार कास्ट

सनी देओल और अक्षय खन्ना के अलावा इक्का मूवी में दिया मिर्जा, संजीदा शेख, तिलोत्तमा शोम जैसे एक्टर्स हैं। सनी देओल फिल्म में एक वकील की भूमिका में नजर आएंगे, जबकि अक्षय खन्ना क्रिमिनल के रोल में होंगे।

क्या है इक्का मूवी की कहानी

इक्का मूवी एक कोर्टरूम ड्रामा फिल्म है, जिसमें सनी देओल एक लॉयर की भूमिका में हैं, जो हमेशा इंसाफ की लड़ाई लड़ते हैं, लेकिन उनकी जिंदगी तब बदलती है, जब उन्हें अपने परिवार के लिए अपने दुश्मन अक्षय खन्ना की बेगुनाही का केस लड़ना पड़ता है, सनी देओल ऐसी मुसीबत में फंसते हैं, जहां उन्हें अपने दुश्मन का साथ देना पड़ता है। अब वह सिचुएशन क्या होगी और क्या सनी देओल केस जीतेंगे, ये फिल्म देखकर ही पता चलेगा।

कब रिलीज होगी इक्का

इमोशनल थ्रिलर कोर्टरूम ड्रामा फिल्म Ikka का निर्देशन सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा ने किया है। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर 10 जुलाई 2026 से एक्सक्लूसिव रूप से स्ट्रीम होगी। चर्चाएं यह भी हैं कि नेटफ्लिक्स से पहले ये फिल्म थिएटरों में भी रिलीज होगी, स्पेशल स्क्रीनिंग में दर्शक इस फिल्म को बड़े पर्दे पर भी देख सकेंगे, हालांकि मेकर्स की ओर से ऑफिशियल कन्फर्मेशन आना बाकी है।

Shivani Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shivani Tiwari

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story