TRENDING TAGS :
Imran Khan New Movie: इमरान खान की फिल्म डेली बेली 2 पर आया अपडेट, भारत छोड़ेने के आदेश के बीच
Imran Khan Delhi Belly Sequel: एक्टर और आमिर खान के भांजे इमरान खान के भारत छोड़ने के आदेश के बीच उनकी फिल्म डेली वेली के सीक्वल पर आया अपडेट
Imran Khan New Movie Delhi Belly 2 Update Asked To Leave India (Image Credit-Social Media)
Imran Khan New Movie: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता आमिर खान के भांजे इमरान खान इन दिनों काफी चर्चा में हैं। जिसके पीछे की वजह है इमरान खान द्वारा सीजेपी के प्रोटेस्ट में शामिल होना, तो वहीं इमरान खान के पास अमेरिका की नागरिकता है। जिसकी वजह से इमरान खान को 28 अक्टूबर 2026 तक भारत छोड़ने का आदेश दिया गया है। इन सबके बीच इमरान खान की चर्चित फिल्म डेली बेली के सीक्वल पर अपडेट आया है।
इमरान खान की फिल्म डेली बेली के सीक्वल पर आया अपडेट (Imran Khan Upcoming Movie Delhi Belly 2 Update)-
इमरान खान की मशहूर फिल्म डेली बेली जोकि 2011 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म के गाने आज भी दर्शकों द्वारा सुने जाते हैं। फिल्म गॉली-गलौज भी देखने को मिला था। तो वहीं इस फिल्म के माध्यम से दर्शकों के बीच इमरान खान को ज्यादा पॉपुलर्टी मिली थी। तो वहीं अब जाकर फिल्म के लेखक अक्षत वर्मा ने बताया कि उनको डेली बेली लिखने में 9 साल लग गए। तो वहीं इसके सीक्वल की बात करें तो यूटीवी मोशन पिक्चर्स जिसने इस फिल्म को बनाया था, अब डिज्नी के पास उसके अधिकार हैं। तो वहीं फिल्म के सीक्वल में गाली-गलौज का ना प्रयोग करने को कहा गया है। बिना ऐसी भाषा के ये फिल्म बनना मुश्किल है। ये एक ऐसी फिल्म है, जो कभी क्लीन नही हो सकती है। तो वहीं फिल्म आमिर खान प्रोडक्शन के अंतर्गत बनी थी। उन्होंने कहा कि उनको नहीं पता डेली वेली के सीक्वल को लिखने में उनको कितना समय लगेगा।
एक्टर इमरान खान को मिला भारत छोड़ने का आदेश (Actor Imraan Khan Asked To Leave India)-
मुंबई स्थित विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (एफआरआरओ) ने अभिनेता इमरान खान को, जिनके बारे में दावा किया जा रहा था कि वे अमेरिकी नागरिक हैं, 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने के लिए कहा है। यह कदम भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता किरीट सोमैया की शिकायत के बाद उठाया गया, जिसमें उन्होंने कहा था कि अभिनेता के पास अमेरिकी पासपोर्ट और प्रवासी भारतीय नागरिक (ओसीआई) होने के बावजूद, उन्होंने 10 अक्टूबर को मुंबई सेंट्रल के अगस्त क्रांति मैदान में मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के विरोध प्रदर्शन में भाग लिया था।


