TRENDING TAGS :
Ramayana की रिलीज से पहले मुश्किल में फंसे प्रोड्यूसर, जानिए क्या है पूरा मामला
Ramayana Producer: रामायण मूवी की रिलीज में अब सिर्फ कुछ दिन रह गए हैं और इसी बीच खबर आई है कि फिल्म के प्रोड्यूसर एक बड़ी मुसीबत में फंस गए हैं, आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला।
Ramayana Producer Namit Malhotra (Photo- Social Media)
Ramayana Producer: फिल्ममेकर नमित मल्होत्रा अपनी मच अवेटेड फिल्म रामायण को लेकर सुर्खियों में हैं, फिल्म की रिलीज में अब सिर्फ गिने चुने दिन रह गए हैं, दर्शकों की उत्सुकता सातवें आसमान पर है, फिल्म की रिलीज डेट जैसे-जैसे करीब आ रही है, वैसे ही दर्शकों के बीच क्रेज भी बढ़ता जा रहा है। वहीं इसी बीच रामायण के प्रोड्यूसर से जुड़ी एक शॉकिंग खबर सामने आई है, जिसके मुताबिक नमित मल्होत्रा के ऑफिस प्राइम फोकस पर इनकम टैक्स का छापा पड़ा है, जिसके बाद कंपनी के शेयर 8 परसेंट गिर गए हैं।
नमित मल्होत्रा की कंपनी पर इनकम टैक्स का छापा
इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने बुधवार सुबह फिल्म और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़ी कंपनी "प्राइम फ़ोकस लिमिटेड" और उसके चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) के ठिकानों पर छापा मारा, बता दें कि ये कंपनी रामायण फिल्म के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा की है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इनकम टैक्स द्वारा ये छापा पिछले सप्ताह फिल्मी हस्तियों और कई प्रोडक्शन कंपनियों से जुड़े ठिकानों पर हुई इनकम टैक्स की सर्च के दौरान मिले दस्तावेजों और सबूतों के आधार पर किया जा रहा है।
खबर है क्या इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को कथित तौर पर टैक्स चोरी, वित्तीय अनियमितताओं और विदेशों में फंड ट्रांसफर से जुड़े लेन-देन की जानकारी मिली थी, ऐसे में जांच एजेंसी का फोकस पहले की सर्च के दौरान सामने आए फाइनेंशियल ट्रेल, दस्तावेजों और लेन-देन की जांच करने पर है। फिलहाल इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की कार्रवाई जारी है। वहीं जैसे ही खबर सामने आई कि प्राइम फोकस पर इनकम टैक्स का छापा पड़ा है, उसके बाद ही प्राइम फोकस के शेयर 8 परसेंट तक गिर गए।
कब रिलीज हो रही नमित मल्होत्रा की रामायण
नमित मल्होत्रा एक से एक बेहतरीन फिल्में प्रोड्यूस करने के लिए जाने जाते हैं, उन्होंने ही ब्रह्मास्त्र भी बनाई थी, फिलहाल इस वक्त वे रामायण पार्ट वन को लेकर सुर्खियों में हैं, जो दिवाली पर रिलीज होने जा रही है। रामायण दो हिस्सों में बनाई जा रही है, जिसका दूसरा पार्ट अगले साल दिवाली पर रिलीज किया जाएगा।


