TRENDING TAGS :
Indian Reality Shows Release Date: बिग बॉस 20 से लेकर लॉक अप सीजन 2 तक कब आएगा कौन-सा रियलटी शो
Indian TV Reality Shows Start Date: भारतीय टीवी जगत के रियलटी शो बिग बॉस 20, लॉक अप सीजन 2, खतरों के खिलाड़ी 15 और अन्य शो जानिए कब होगा रिलीज
Indian Reality Shows Release Date (Image Credit- Social Media)
Indian Reality Shows Release Date: भारतीय टीवी जगत पर इन दिनों रियलटी शो का बोलबाला है। हर साल प्रसिद्ध रियलटी शो के नए सीजन आते रहते हैं। जिसमें सबसे ज्यादा लोकप्रिय रियलटी शो बिग बॉस है। जिसके अबतक कुल 19 सीजन आ चुके हैं। इस साल बिग बॉस का 20वॉ सीजन रिलीज किया जाएगा। उसके अलावा खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 जिसकी शूटिंग शुरू हो चुकी है। इसके अलावा लॉक अप सीजन 2 जिसकी घोषणा की जा चुकी है। द ट्रेटर्स सीजन 2 और द एलियंस जिसका पहला सीजन ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जाएगा। इनमें से कुछ रियलटी शो टीवी और कुछ ओटीटी पर प्रसारित किए जाते हैं। अब जाकर इन सभी रियलटी शो के रिलीज डेट पर अपडेट सामने आया है।
कब कौन-सा इंडियन रियलटी शो आएगा (Indian Reality Shows Kab Aayega)-
बिग बॉस 20 कब आएगा (Bigg Boss 20 Kab Aayega)-
बिग बॉस 20 को लेकर हर रोज अपडेट आता रहता है। एक बार फिर से बिग बॉस 20 को लेकर अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट्स कि माने तो टीवी जगत का सबसे बड़ा रियलटी शो बिग बॉस 20 टीवी और ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर 26 सितंबर 2026 को आएगा। लेकिन अभी तक ऑफिशियल अनॉउंसमेंट नहीं किया गया है।
लॉक अप सीजन 2 कब आएगा (Lock Upp Season 2 Kab Aayega)-
लॉक अप सीजन 1 जिसको होस्ट कंगना रनौत ने किया था। और इस शो को मुन्नवर फारूकी ने जीता था। एक बार फिर से ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने जा रहा है। इस बार फराह खान और रितेश देखमुख होस्ट करेंगे। नेटफ्लिक्स पर 27 जून को रिलीज किया जाएगा।
खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 कब आएगा (Khatron Ke Khiladi Season 15 Kab Aayega)-
खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 की शूटिंग केप टाउन में हो चुकी है। इस शो के टॉप 5 कंटेस्टेंट का नाम भी सामने आ चुका है। जिसमें फरहाना भट्ट, अविनाश मिश्रा, करण वाही और अन्य का नाम शामिल है। तो वहीं शो टीवी पर 26 जुलाई को रिलीज किया जाएगा। तो वही रिपोर्ट के अनुसार खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 टीवी पर 4 जुलाई को आएगा। जबतक आधिकारिक रिलीज की तारीख नहीं रिलीज की जाती कुछ कहा नहीं जा सकता है।
द एलायंस कब आएगा (The Alliance Kab Aayega)-
द एलायंस जिसका सीजन 1 जोकि प्राइम वीडियो पर रिलीज किया जाएगा। इस शो में मनोरंजन जगत से लेकर राजनीतिक जगत के सितारे नजर आएंगे। द एलायंस को कुणाल खेमू होस्ट करेंगे। 26 जून को रिलीज होगा।
द ट्रेटर्स सीजन 2 कब आएगा (The Traitors Season 2 Kab Aayega)-
द ट्रेटर्स सीजन 2 जिसको करण जौहर होस्ट करते हैं। 26 अक्टूबर 2026 को रिलीज किया जाएगा।


