India's Got Latent 2 Episode 2: समय रैना के शो का दूसरा एपिसोड आएगा कब, कौन होंगे पैनलिस्ट, जानें

India's Got Latent 2 Episode 2: समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2 के दूसरे एपिसोड से जुड़ी सारी अपडेट सामने आ गई है, आइए जानते हैं।

Shivani Tiwari
Published on: 3 July 2026 2:27 PM IST
Indias Got Latent 2 Episode 2
X

India's Got Latent 2 Episode 2

India's Got Latent 2 Episode 2: कॉमेडियन समय रैना अपने मोस्ट पॉपुलर शो "इंडियाज गॉट लेटेंट" के दूसरे सीजन के साथ वापसी कर चुके हैं। शो का पहला एपिसोड 20 जून को जारी किया गया था, उनके पहले एपिसोड की गेस्ट आलिया भट्ट और शरवरी वाघ थीं, दोनों अपनी फिल्म अल्फा को प्रमोट करने पहुंचीं थीं। इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2 के पहले एपिसोड को खूब पसंद किया गया और अब दूसरे एपिसोड से जुड़ी अपडेट भी सामने आ गई है, जी हां! समय रैना ने खुद रिवील किया कि दूसरा एपिसोड कब आएगा और इसके पैनलिस्ट कौन होंगे।

इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2 का दूसरा एपिसोड

जैसा कि हमने आपको बताया कि इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2 के पहले एपिसोड को बहुत पसंद किया गया, जब एपिसोड जारी हुआ था तो कई दिनों तक उसकी क्लिप्स इंटरनेट पर वायरल हुई थी, समय रैना ने जिस तरह से आलिया भट्ट का मजाक उड़ाया है, उसे देख दर्शकों का खूब मजा आया था। फिलहाल, पहले एपिसोड की शानदार सफलता के बाद दूसरा एपिसोड (India's Got Latent 2 Episode 2) आज दस्तक देने वाला है।


समय रैना ने खुद अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए खुलासा किया कि इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2 का दूसरा एपिसोड आज शाम 7 बजे नेटफ्लिक्स और यूट्यूब पर जारी होगा। वहीं, अब समय रैना ने पैनलिस्ट का भी खुलासा कर दिया है। दूसरे एपिसोड में कई जाने माने चेहरे जज बनकर आने वाले हैं, जैसे कि चंदन प्रभाकर, किकू शारदा और हर्ष लिंबाचिया। वहीं इनके साथ समय रैना और उनके दोस्त बलराज सिंह भी रहेंगे। चंदन प्रभाकर, किकू शारदा और हर्ष लिंबाचिया को इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2 में बतौर पैनलिस्ट देखना काफी शानदार होने वाला है, क्योंकि ये तीनों की कॉमेडी के धुरंधर मानें जाते हैं और ऐसे में जब ये तीनों एक साथ एक ही मंच पर होंगे तो यकीनन दर्शकों की हंसी नहीं रुकेगी।


सुनील पाल ने ठुकराया ऑफर

कॉमेडियन सुनील पाल ने हाल ही में मीडिया में खुलासा किया कि समय रैना ने उन्हें अपने इस शो में बुलाने के लिए 25 लाख रुपए का ऑफर दिया था, लेकिन उन्होंने ये ऑफर रिजेक्ट कर दिया। सुनील पाल ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, "मैं उसके शो में क्यूं जाउंगा, वो मुझे फॉलो कर रहा है, वो मेरे पीछे आएगा। उसने बात की थी, 25 लाख देने की बात भी कही थी लेकिन मैंने कहा कि मैं गाली नहीं दूंगा। इस पर वो बोला कि सर आप गाली मत देना।"

Shivani Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shivani Tiwari

Entertainment Desk Mail ID -tiwarishivani2503@gmail.comtiwarishivani2503@gmail.com

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story