TRENDING TAGS :
India's Got Latent Season 2: नेटफ्लिक्स पर आएगा समय रैना का IGL2? एक पोस्ट से मची हलचल
India's Got Latent Season 2: समय रैना के शो इंडियाज़ गॉट लेटेंट का नया सीजन जल्द दस्तक देने वाला है, वहीं अब खबरें आ रही हैं कि ये शो अब यूट्यूब पर नहीं, बल्कि नेटफ्लिक्स पर आ सकता है, आइए जानते हैं|
India's Got Latent Season 2 On Netflix: "इंडियाज़ गॉट लेटेंट" को लेकर हुई कंट्रोवर्सी के बाद, समय रैना बहुत ही जल्द दोबारा से अपना शो शुरू करने वाले हैं, उन्होंने कुछ समय पहले ही इंडियाज़ गॉट लेटेंट सीजन 2 (Indias Got Latent Season 2 On Netflix) का भी ऐलान कर दिया था, साथ ही शूटिंग के सेट से कुछ तस्वीरें भी साझा की थी, जिसके बाद से फैंस इंतजार में बैठे हैं, कि समय रैना अपने शो के प्रीमियर की डेट का खुलासा कब करेंगे। वहीं, इसी बीच अब समय के शो से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है, जिसके मुताबिक उनका शो यूट्यूब पर नहीं, बल्कि नेटफ्लिक्स पर आ सकता है, जी हां! आइए जानते हैं कि ऐसे कयास क्यों लग रहे हैं।
नेटफ्लिक्स पर आएगा समय रैना का शो
नेटफ्लिक्स द्वारा समय रैना के साथ कोलैब करते हुए एक पोस्ट शेयर किया गया है, इसी पोस्ट ने सोशल मीडिया पर हलचल पैदा कर दी है कि इंडियाज़ गॉट लेटेंट सीजन 2 नेटफ्लिक्स पर आएगा। नेटफ्लिक्स द्वारा शेयर किए गए पोस्ट में एक बॉडीगार्ड नजर आ रहा है, जिसने अपने जेब में नीबू मिर्ची लगाई हुई है, इसके साथ ही कैप्शन में भी लिखा गया है कि कमेंट में नींबू मिर्ची ड्रॉप करो, क्योंकि इसकी जरूरत पड़ने वाली है। नेटफ्लिक्स के इस पोस्ट से समय के फैंस के बीच धमाल मच गया है और यही चर्चा होने लग गई है कि क्या इंडियाज़ गॉट लेटेंट सीजन 2 नेटफ्लिक्स पर आएगा? फिलहाल, ये अभी भी सस्पेंस बना हुआ है, लेकिन जल्द ही समय रैना और नेटफ्लिक्स द्वारा इसका खुलासा कर दिया जाएगा।
इंडियाज़ गॉट लेटेंट का नया सीजन
इंडियाज़ गॉट लेटेंट सीजन 2 के बारे में बताएं तो शो से जुड़ी बहुत अधिक डिटेल सामने तो आई नहीं है, लेकिन बताया जा रहा है कि दूसरा सीजन भी पहले सीजन की तरह ही होने वाला है। यानी कि अनफिल्टर्ड और रोस्टिंग कॉमेडी से भरपूर। यह शो एक ऐसा प्लेटफार्म है, जहां कंटेस्टेंट्स को अपना अजीब गरीब टैलेंट दिखाने का मौका मिलता है, जो किसी काम का नहीं होता, वहीं शो के होस्ट व उस एपिसोड के जजेज कंटेस्टेंट के परफॉर्मेंस को देखते हुए उनके साथ हंसी-मजाक और रोस्टिंग करते हैं।
कौन होगा शो का पहला गेस्ट
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, समय रैना के शो इंडियाज़ गॉट लेटेंट सीजन 2 में बड़े बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी नजर आ सकते हैं, क्योंकि पहले एपिसोड की शूटिंग में आलिया भट्ट और शरवरी वाघ जैसी अभिनेत्रियां शामिल हुई हैं, जिसकी तस्वीरें भी इंटरनेट पर लीक हो गई थी। देखना शानदार होने वाला है, कि आलिया भट्ट और शरवरी के अलावा समय के शो का गेस्ट और कौन होगा।


