India's Got Latent Season 2: क्या आलिया भट्ट और शरवरी वाघ बनेंगी समय रैना के शो का हिस्सा

India's Got Latent Season 2 Alia Bhatt: समय रैना के शो इंडिया गॉट लेटेंट सीजन 2 का हिस्सा क्या आलिया भट्ट और शरवरी वाघ बनेंगे, वायरल हुई सोशल मीडिया पर फोटो

Shikha Tiwari
Published on: 19 May 2026 12:54 PM IST
Indias Got Latent Season 2 Is Coming
X

India's Got Latent Season 2 Alia Bhatt And Sharavari Wagh (Image Credit-Social Media) 

India's Got Latent Season 2 : समय रैना के रियलटी शो India's Got Latent का पहला सीजन काफी ज्यादा विवादों से घिरा हुआ रहा था। जब इस शो का हिस्सा रणवीर अल्लाहवादिया बने थे। उन्होंने शो के दौरान कुछ ऐसे जोक्स किए जिसकी वजह से काफी लोग गुस्सा हुए थे। तो वहीं समय रैना को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था। यही नहीं उसका शो India's Got Latent Season 1 भी बंद हो गया था। लेकिन एक बार फिर से समय रैना वापसी करने जा रहे हैं। वहीं उनके शो के सेट से कुछ तस्वीरें वायरल हो रही है। जिसमें आलिया भट्ट और शरवरी वाघ नजर आ रही है। चलिए जानते हैं क्या है इसके पीछे की सच्चाई

क्या इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2 का हिस्सा बनेंगी आलिया भट्ट और शरवरी वाघ (Is Alia Bhatt And Sharvari Wagh India's Got Latent Season 2 Guest)-

India's Got Latent Season 2 की घोषणा हो चुकी है। बता दे कि India's Got Latent Season 2 के सेट से एक तस्वीर काफी तेजी से वायरल हो रही है। जिसमें आलिया भट्ट और शरवरी वाघ बतौर गेस्ट नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में आलिया और शरवरी, बलराज सिंह घई और आशीष सोलंकी के साथ पैनल पर बैठी नज़र आ रही हैं। यह वायरल पोस्ट तब चर्चा में आई जब शो 'इंडियाज़ गॉट लेटेंट' विवाद के महीनों बाद वापसी कर रहा है।



वायरल तस्वीर में आलिया भट्ट और शरवरी वाघ बतौर गेस्ट नजर आ रही हैं। ऐसा लग रहा है कि आलिया भट्ट और शरवरी वाघ अपने अपकमिंग फिल्म अल्फा के प्रमोशन के लिए इस शो का हिस्सा बनेंगी।

अल्फा फिल्म के बारे में (About Alpha Movie)-

यश राज फिल्म्स की जासूसी यूनिवर्स में अल्फा पहली ऐसी फिल्म होगी। जिसमें लीड रोल में एक्ट्रेस नजर आएंगी। यह एक महिला प्रधान फिल्म होगी। बता दे कि फिल्म में आलिया भट्ट और शरवरी वाघ लीड रोल में होंगे। फिल्म को क्रिसमस 2025 पर रिलीज किए जाने का फैसला लिया गया था। लेकिन अब फिल्म 10 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Mail ID - iamshikha712@gmail.com

मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनानी है, इसलिए मैं हमेशा नई-नई स्किल सीखने और अपने काम को बेहतर बनाने में लगी रहती हूँ।

Next Story