Haiwaan Movie: हैवान के क्लाइमैक्स ने सबको चौकाया, क्या वास्तव में निकली ओप्पम की रीमेक

Is Haiwaan Movie Remake Oppam: अक्षय कुमार और सैफ अली खान की हैवान मूवी क्या मोहनलाल की फिल्म ओप्पम का हिंदी रीमेक है, जानिए

Shikha Tiwari
Published on: 11 Sept 2026 2:06 PM IST
Haiwaan Movie Remake Of Oppam
X

Is Akshay Kumar Haiwaan Movie Remake Of Oppam Movie (Image Credit-Social Media)

Haiwaan Movie: प्रियदर्शन की फिल्म हैवान जिसमें अक्षय कुमार और सैफ अली खान लीड रोल में हैं। अक्षय कुमार और सैफ अली खान पूरे 18 साल बाद बड़े पर्दे पर एक बार वापसी कर रहे हैं। हैवान मूवी को लेकर पहले से ही चर्चा हो रही है। कहा जा रहा था कि ये मलयालम फिल्म अप्पम की हिंदी रीमेक है। लेकिन मेकर्स ने ये क्यिलर किया की फिल्म पूरी तरह से रीमेक नहीं है। लेकिन अब जाकर सोशल मीडिया पर फिल्म को देखने के बाद दर्शकों ने फिल्म के रीमेक को लेकर अपनी-अपनी राय दी है।

क्या हैवान मूवी ओप्पम की हिंदी रीमेक है (Is Haiwaan Movie Oppam Remake)-

ईटीवी भारत से बात करते हुए प्रियदर्शन ने सैफ अली खान और अक्षय कुमार अभिनीत थ्रिलर फिल्म के साथ अपनी ही फिल्मों की रीमेक न बनाने की इच्छा के बारे में बताया । उन्हें इस बात की खुशी थी कि लोग उनसे कुछ ऐसा देखना चाहते हैं जो रीमेक या कॉमेडी फिल्म न हो। वह न तो किसी युवा हीरो को लेना चाहते थे और न ही बॉलीवुड के किसी जाने-माने चेहरे को। “ हैवान रीमेक नहीं है। जब भी मैं अपनी ही फिल्म का रीमेक या रूपांतरण करता हूँ, तो मैं हमेशा फिल्म में बदलाव करता हूँ। अगर आप भूल भुलैया देखेंगे, तो वह चंद्रमुखी नहीं है । मैं हमेशा संस्कृति के अनुसार, शहर के अनुसार रूपांतरण करता हूँ, उदाहरण के लिए, मेरी फिल्म गर्दिश की मूल पृष्ठभूमि गाँव की है, लेकिन मैंने इसकी शूटिंग मुंबई के अंडरवर्ल्ड में की। मैं सिर्फ कहानी की आत्मा का उपयोग करता हूँ; मैंने हैवान के साथ भी यही किया है ।”

लेकिन फिल्म देखने के बाद दर्शकों ने कुछ और ही कहा है एक यूजर ने लिखा- हैवान' एक बहुत दमदार और दिलचस्प थ्रिलर फ़िल्म है। हाँ, यह #Oppam का रीमेक है, लेकिन इसका क्लाइमैक्स अलग है और फ़िल्म और भी ज़्यादा दिलचस्प है। हो सकता है कि "रीमेक" का ठप्पा फ़िल्म के लिए नुकसानदायक साबित हो, लेकिन अगर दर्शक इसे देखेंगे, तो मुझे यकीन है कि उन्हें यह बहुत पसंद आएगी। प्रियदर्शन ने एक ज़बरदस्त फ़िल्म बनाई है। Akshay Kumar ने शानदार एक्टिंग की है, लेकिन फ़िल्म की असली जान तो सैफ अली खान हैं। मेरी राय में, यह उनके करियर की बेहतरीन परफॉर्मेंस में से एक है। इंटरवल ब्लॉक, पुलिस स्टेशन वाला सीन, प्री-क्लाइमैक्स और सबसे ज़रूरी बात, क्लाइमैक्स का ट्विस्ट - ये सब बहुत ही ज़बरदस्त हैं।

अगर दर्शक 'हैवान' देखने जाते हैं, तो इसके बारे में लोगों के बीच चर्चा बहुत तेज़ी से फैल सकती है। यह फ़िल्म ज़रूर देखी जानी चाहिए।

https://x.com/SumitkadeI/status/2098300585124474909

Shikha Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shikha Tiwari

Entertainment Desk Mail ID - iamshikha712@gmail.comiamshikha712@gmail.com

मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनानी है, इसलिए मैं हमेशा नई-नई स्किल सीखने और अपने काम को बेहतर बनाने में लगी रहती हूँ।

Next Story