Sapna Choudhary Divorce: सपना चौधरी हुईं पति से अलग? हटवा दिया टैटू, 6 साल बाद सब हुआ खत्म

Sapna Choudhary Divorce: हरियाणवी डांसर सपना चौधरी और उनके पति सनी के रिश्ते में कड़वाहट आ गई है, सपना चौधरी ने इशारों इशारों में बहुत कुछ हिंट दे दिया है।

Shivani Tiwari
Published on: 20 May 2026 3:42 PM IST
Sapna Choudhary Divorce
X

Sapna Choudhary Divorce

Sapna Choudhary Divorce: हरियाणवी डांसर सपना चौधरी वैसे तो अधिकतर अपने डांस की वजह से फैंस का ध्यान खींचती रहतीं हैं, लेकिन पिछले कुछ समय से वे अपनी निजी जिंदगी की वजह से चर्चाओं में बनीं हुईं हैं, जी हां! सपना चौधरी ने अपने हाल ही के इंटरव्यू में कुछ ऐसे बयान दिए हैं, जिससे साफ पता चल रहा है कि उनके और उनके पति वीर साहू (Veer Sahu) के बीच अब कुछ ठीक नहीं चल रहा है, इतना ही नहीं सपना चौधरी तो अब अपने हाथ से वीर के नाम का टैटू भी हटवाने वालीं है, जिसके चलते मीडिया गलियारों में सपना चौधरी और वीर साहू के तलाक की खबरों ने तूल पकड़ लिया है।

सपना चौधरी-वीर साहू होंगे अलग

सपना चौधरी हाल ही में अपने और वीर साहू को रिश्ते पर बात कर रही थीं, जहां उन्होंने कहा कि पति संग उन्हें कभी प्यार फील ही नहीं हुआ, हालांकि सपना ने यह भी कहा कि वीर पति के रूप में फर्ज निभा रहा है और मैं पत्नी के रूप में। सपना चौधरी ने अपने टैटू के बारे में भी बात की, उन्होंने अपने हाथ पर अपने पति वीर का नाम लिखवाया है, अब उन्होंने कहा कि ये नाम वो हटाने वालीं हैं। सपना चौधरी ने कहा, "मुझे हटवाने हैं ये सारे टैटू। मैंने जैसे फिल्म की तो मुझे बहुत परेशानी हुई। मुंह से ज्यादा टैटू के मेकअप में वक्त लगता है। मुझे आगे और काम करना है, इसलिए मैं ये बता भी रही हूं। क्योंकि पब्लिक का कोई भरोसा नहीं है, टैटू हटते ही कुछ भी छाप देंगे, कुछ भी कह देंगे। इससे पहले आप कुछ बनाओ, मैं आप सभी को साफ शब्दों में बता देना चाहती हूं कि मुझे आगे काम पर, एक्टिंग पर ध्यान देना है। बहुत सारे किरदार प्ले करने होते हैं, जिसमें टैटू रुकावट बनता है, तो मैं इस रुकावट को हटाना चाहती हूं।" सपना चौधरी की इस तरह की बातें सुन फैंस के बीच तमाम तरह की चर्चाएं होने लगीं हैं, कहा तो यही जा रहा है कि अब सपना चौधरी और वीर साहू बस रिश्ता निभा रहें हैं, इनका जल्द तलाक हो सकता है।


सिर्फ मां से मिला सच्चा प्यार

बताते चलें कि हरियाणवी की धमाकेदार डांसर सपना चौधरी ने साल 2020 में एक्टर और सिंगर वीर साहू से शादी रचाई थी, इनकी शादी बेहद प्राइवेट थी। सपना चौधरी और वीर साहू के दो बच्चे हैं। सपना चौधरी ने कुछ दिन पहले भी एक इंटरव्यू दिया था, जिससे उनके तलाक की अफवाहें फैल गईं थीं, उन्होंने कहा था, "मैं अपने बच्चों, टीम मेंबर, फैमिली, मां से बेहद प्यार करती हूं, लेकिन सबका प्यार अलग-अलग है। मैंने जैसी जिंदगी जी है, जो मैंने सहा है, मैं बस यही कहूंगी कि प्यार बकवास है, प्यार कुछ नहीं होता। प्यार बस आपकी मां ही कर सकती है, बाकी आप किसी से प्यार मांगने या मिलने की इच्छा करते हो तो वो गलत है। ये बस कहने की बातें हैं, प्यार बोलकर हम किसी की लाइफ को कंट्रोल करने की कोशिश करते हैं। प्यार आजादी होता है,जो हमें हमारी मां देती है। वो बिना कुछ बोले सब कुछ समझ जाती है, प्यार फ्रीडम और समर्पण है जो सिर्फ एक मां दे सकती है, मां के अलावा कोई आपके दर्द को बिना बोलने नहीं समझ सकता। मैं शादीशुदा हूं, मेरे दो बच्चे हैं, लेकिन जब मैं प्यार के बारे में सोचती हूं तो मुझे लगता है प्यार मुझे कहां मिला। किसी ने मुझे उस प्यार का एहसास नहीं कराया, जो मेरी मां ने कराया है।"




Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Mail ID -tiwarishivani2503@gmail.com

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story