प्ले बॉय और रेड फ्लैग.., Bigg Boss की Isha Rikhi का Badshah पर नया वार

Isha Rikhi Slams Badshah: रैपर बादशाह की एक्स पत्नी ईशा रिखी एक बार फिर बिग बॉस हाउस में बादशाह पर तंज कसते नजर आईं।

Shivani Tiwari
Published on: 11 Sept 2026 1:55 PM IST
प्ले बॉय और रेड फ्लैग.., Bigg Boss की Isha Rikhi का Badshah पर नया वार
X

Isha Rikhi On Badshah: बादशाह की एक्स पत्नी और पंजाबी अभिनेत्री ईशा रिखी सुपरस्टार सलमान खान के रियलिटी शो "बिग बॉस 20" में अपना जलवा दिखा रहीं हैं। अभी हाल ही में बिग बॉस हाउस में उन्होंने अन्य कंटेस्टेंट्स संग बातचीत करते हुए प्ले बॉय और रेड फ्लैग (Play Boy And Red Flag) शब्दों का इस्तेमाल किया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर यही चर्चा होने लग गई है कि क्या ईशा रिखी (Isha Rikhi) ने इशारों इशारों में अपने एक्स पति बादशाह (Badshah) को प्ले बॉय और रेड फ्लैग कहा? आइए जानते हैं।

ईशा रिखी ने बादशाह को कहा रेड फ्लैग

ईशा रिखी जब से बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) का हिस्सा बनीं हैं, तभी से यह चर्चा हो रही है कि एक्ट्रेस बादशाह संग अपनी शादीशुदा जिंदगी के बारे में यकीनन कुछ न कुछ शॉकिंग खुलासे करेंगी और हो सकता है कि वे बादशाह पर कुछ इल्जाम भी लगाए, और अब हाल ही में बिग बॉस के घर में कुछ ऐसा भी हुआ। ईशा रिखी ने बादशाह का नाम तो नहीं लिया, लेकिन अन्य कंटेस्टेंट्स संग बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि अपने जीवन में उन्होंने सबसे बड़ा रेड फ्लैग देखा है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर यही चर्चा होने लगी है कि ईशा रिखी ने बादशाह को ही रेड फ्लैग कहा है।


बिग बॉस हाउस में हाल ही में जब घर की फीमेल कंटेस्टेंट्स ने गुल्लू को 'रेड फ़्लैग' कहा, तो उन्होंने कहा, 'क्या तुमने इतना अच्छा रेड फ्लैग देखा है?' ईशा ने तुरंत जवाब देते हुए कहा, "मैंने अपनी जिंदगी में बहुत बड़ा रेड फ्लैग देखा है।" वहीं इसके बाद ईशा रिखी तुरंत सवाल करती हैं कि, "जो लोग चीट करते हैं, उनके लिए तो 'मूव ऑन' करने का कोई गेम ही नहीं होता, है ना? आपको क्या लगता है, जो लोग चीट करते हैं उन्हें बुरा लगता है? खासकर प्ले बॉय टाइप लोग।" ईशा की बात के जवाब में गुल्लू कहते है, "यह इस बात पर डिपेंड करता है कि उन्होंने किसे चीट किया है। अगर वह व्यक्ति महत्वपूर्ण था, तो भले ही वह आदमी दिखाए कि उसे कोई फर्क नहीं पड़ता, लेकिन दिन से रात तक में जरूर एक बार बैठकर सोचता है कि मैंने गलत किया।"

ईशा रिखी और गुल्लू (Gullu) की ये बातचीत की क्लिप जैसे ही इंटरनेट पर वायरल हुई, दर्शकों के बीच चर्चा होने लगी कि ईशा रिखी ने भले ही बादशाह का नाम न लिया हो, लेकिन उनका रेड फ्लैग और प्ले बॉय कहना बादशाह के लिए ही था। बताते चलें कि ईशा रिखी और बादशाह ने कई सालों तक प्राइवेट डेट करने के लिए इसी साल मार्च में शादी रचाई और अगस्त में इनके तलाक की खबरें सामने आईं। शादी के महज 5 महीने में ही इनके रिश्ते का द एंड हो गया।

Shivani Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shivani Tiwari

Entertainment Desk Mail ID -tiwarishivani2503@gmail.comtiwarishivani2503@gmail.com

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story