Jackie Shroff New Movie: जैकी श्रॉफ दादा बन बड़े पर्दे पर छाने को तैयार, द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो

Jackie Shroff The Great Grand Superhero Movie : जैकी श्रॉफ की नई फिल्म द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो का पोस्टर हुआ जारी, जाने कब आएगी फिल्म

Shikha Tiwari
Published on: 8 May 2026 1:15 PM IST (Updated on: 8 May 2026 9:42 PM IST)
Jackie Shroff New Movie The Great Grand Superhero Release Date
X

Jackie Shroff New Movie The Great Grand Superhero (Image Credit- Social Media)

The Great Grand Superhero Movie: बॉलीवुड के फेमस एक्टर जैकी श्रॉफ जिन्होंने कई सारी सुपरहिट फिल्में दी है। और आज भी वो अपने फिल्मों में अपनी एक्टिंग के दम पर लोगों के दिलों में एक अलग जगह बनाए हुए हैं। तो वहीं आज जैकी श्रॉफ ने अपने फैंस की उत्सुकता को और भी ज्यादा बढ़ा दिया है। अपनी नई फिल्म The Great Grand Superhero का पोस्टर जारी किया गया है। जिसने दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ा दी है। चलिए जानते हैं फिल्म के बारे में अन्य जानकारी

जैकी श्रॉफ की न्यू मूवी द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो रिलीज डेट (Jackie Shroff New Movie The Great Grand Superhero Release Date)-

जैकी श्रॉफ की नई फिल्म द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो का आज नया पोस्टर जारी किया गया है। जैकी श्रॉफ ने फिल्म का पोस्टर जारी करते हुए लिखा- फटा पोस्टर निकला सुपरहीरो, आप सबसे मिलने आ रहे हैं, द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो सिनेमाघरों में 29 मई को



जैकी श्रॉफ की नई फिल्म 'द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो - एलियंस का आगमन' (The Great Grand Superhero - Aliens Ka Aagman) 29 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म के पोस्टर में जैकी श्रॉफ एक हाथ में सब्जी का थैला लिए हुए हैं। तो वहीं दूसरे हाथ में पौधा जोकि वो हर एक समय अपने साथ लेकर चलते हैं। और लोगों को गिफ्ट करते रहते हैं। यह फिल्म बचपन की कल्पनाओं, दादा-पोते के रिश्ते और एलियंस के रोमांच पर आधारित एक कॉमेडी-ड्रामा है।

द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो मूवी टीजर (The Great Grand Superhero Teaser)-

जैकी श्रॉफ की फिल्म द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो का टीजर पहले ही जारी किया जा चुका है। फिल्म के टीजर में एक बच्चे की कल्पनाओं से भरी दुनिया दिखाई गई है, जहां दादा-पोते का रिश्ता एक अलग ही सुपरहीरो सफर में बदल जाता है. लेकिन इस कहानी में सिर्फ भावनाएं ही नहीं, बल्कि एलियंस और रहस्यमयी घटनाओं का रोमांच भी शामिल है, जो इसे और दिलचस्प बनाता है।

फिल्म के केंद्र में हैं जैकी श्रॉफ, जो इस बार एक ऐसे किरदार में नजर आएंगे जो कि एकदम अलग है। फिल्म को लेकर जैकी श्रॉफ ने कहा कि द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो के साथ हम हर बच्चे का सपना पूरा कर रहे हैं. अगर आपकी आत्मा जवान रहे और आपकी रीढ़ 90 साल तक मजबूत रहे, तो वही असली सुपरहीरो है. बच्चों के सपने हमेशा सबसे पहले आने चाहिए.

Shikha Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shikha Tiwari

Entertainment Desk Mail ID - iamshikha712@gmail.comiamshikha712@gmail.com

मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनानी है, इसलिए मैं हमेशा नई-नई स्किल सीखने और अपने काम को बेहतर बनाने में लगी रहती हूँ।

Next Story