TRENDING TAGS :
Jackie Shroff Story: 69 वर्षीय इस एक्टर ने चॉल में गुजारे 33 साल, ताज होटल ने ठुकराया, फिर ऐसे खड़ी की करोड़ो की संपत्ति
Jackie Shroff Story: बॉलीवुड अभिनेता जैकी श्रॉफ 69 साल की उम्र में भी लगातार काम कर रहें हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि जैकी श्रॉफ आज जिस मुकाम पर हैं, वहां पहुंचने के लिए उन्होंने खूब मेहनत की है, आइए उनके स्ट्रगल के बारे में हम आपको विस्तार से बताते हैं।
Jackie Shroff Story
Jackie Shroff Story: जैकी श्रॉफ आज के समय में भले ही बॉलीवुड स्टार कहलाते हैं, हर कोई उन्हें जनता है, लेकिन अपने सरल और साधारण अंदाज से उन्होंने हर किसी का दिल जीत लिया है, जी हां! जैकी श्रॉफ इतने कामयाब अभिनेता हैं, लेकिन उसके बावजूद भी वे जमीन से जुड़े हुए हैं, जब भी उन्हें स्पॉट किया जाता है, इनकी सादगी और बात करने के अंदाज के ही फैंस दीवाने बन जाते हैं। 69 वर्ष के हो चुके जैकी श्रॉफ आज भी एक्टिंग की दुनिया में अपना जलवा बिखेर रहें हैं, उनकी हाल ही में एक नई फिल्म द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो रिलीज हुई है, जिसे ठीक ठाक प्रतिक्रिया मिल रही है, इसी बीच चलिए हम आपको जैकी श्रॉफ के स्ट्रगल के दिनों की कहानी बताते हैं।
जैकी श्रॉफ कैसे बनें स्टार
जैकी श्रॉफ उन सितारों की लिस्ट में शामिल हैं, जिन्होंने अपनी मेहनत और लगन के दम पर इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बनाई, उनका इंडस्ट्री से दूर-दूर तक कोई नाता नहीं था, लेकिन उनकी मेहनत और उनकी किस्मत में आज उन्हें फर्श से अर्श तक पहुंचा दिया है। जैकी श्रॉफ एक बेहद गरीब परिवार से आते थे, वे मुंबई के एक चॉल में अपने परिवार के साथ रहते थे, आर्थिक तंगी के कारण उनकी पढ़ाई भी छूट गई, उन्होंने 11वीं तक पढ़ाई की, इसके बाद उनका स्कूल जाना बंद हो गया है और उन्होंने अपने परिवार के लिए नौकरी की तलाश करना शुरू कर दिया।
जैकी श्रॉफ भले ही आज सुपरस्टार बन गए हैं, लेकिन फिल्मों में आने से पहले वे अपने परिवार के लिए मूंगफली बेचा करते थे, फिल्मों के पोस्टर लगाया करते थे, यहां तक कि एक बार वो ताज में भी नौकरी ढूंढने गए थे, लेकिन वहां उन्हें काम नहीं मिला, जैकी श्रॉफ को बुकिंग का बहुत शौक था, इसी के चलते उन्होंने ताज होटल में बतौर शेफ नौकरी करनी चाही, लेकिन कोई डिग्री न होने की वजह से उन्हें मौका नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने एक ट्रैवल एजेंसी में काम करना शुरू कर दिया। एक बार की बात है जब वह एक दिन बस स्टैंड पर खड़े थे तो किसी ने उन्हें तस्वीरें खिंचवाने के लिए कहा, और यह भी कहा कि इसके लिए उन्हें पैसे मिलेंगे। जैकी श्रॉफ की खुशी का ठिकाना नहीं था। बाद में पता चला कि वो फोटो एक एडवर्टाइजमेंट एजेंसी ने लिए थे, इस तरह जैकी श्रॉफ एक मॉडल बन गए और यही से उनके अच्छे दिनों की शुरुआत हुई।
ऐसी मिली थी जैकी श्रॉफ को पहली फिल्म
जैकी श्रॉफ ट्रैवल एजेंसी की नौकरी छोड़ मॉडलिंग की दुनिया में आ गए, इसी बीच उनकी मुलाकात देव आनंद के बेटे सुनील आनंद से हुई। सुनील आनंद ने उन्हें देव आनंद से मिलवाया और देव आनंद उनसे इस कदर प्रभावित हुए कि उन्होंने जैकी श्रॉफ को अपनी एक फिल्म में ले लिया, हालांकि इन फिल्म में उन्होंने सपोर्टिंग रोल अदा किया था, इसके बाद फिल्ममेकर सुभाष घई की नजर जैकी श्रॉफ पर पड़ी और सुभाष घई ने उन्हें अपनी फिल्म 'हीरो' में लीड रोल में लिया, जैकी श्रॉफ इस फिल्म से रातों रात स्टार बन गए, पहली ही फिल्म से उन्हें अपार सफलता मिली और इसके बाद तो वे तेजी से कामयाबी की सीढ़ियां चढ़ते गए।
जैकी श्रॉफ ने चॉल में गुजारे 33 साल
जैकी श्रॉफ सुपरस्टार बन गए थे, लेकिन इसके बावजूद भी उन्होंने चॉल नहीं छोड़ा था, जी हां! हीरो फिल्म की रिलीज के बाद उन्हें बड़ी सफलता मिली थी, लेकिन इसके बावजूद भी वे कई सालों तक चॉल में रहे, उन्होंने अपनी जिंदगी के करीब 33 साल चॉल में गुजारे हैं, उनकी शादी भी चॉल में ही हुई थी, वे अपनी पत्नी आयशा श्रॉफ को पहली बार चॉल में ही लेकर आए थे। सालों बाद, फिर कहीं जाकर उन्होंने बांद्रा के कार्टर रोड पर किराए का एक मकान लिया और फिर धीरे धीरे उन्होंने खुद का आलीशान घर बनाया।
जैकी श्रॉफ कितने अमीर हैं
जैकी श्रॉफ आज के समय में बेहद लग्जरी लाइफ जीते हैं, मुंबई में उनके कई आलीशान घर हैं, कई महंगी गाड़ियां हैं। एक फिल्म के लिए जैकी श्रॉफ लगभग 1 से 2 करोड़ रुपए तक चार्ज करते हैं, उनकी कमाई एक्टिंग के साथ ही ब्रांड प्रमोशन के जरिए भी होती है, बता दें कि जैकी श्रॉफ आज के समय में 212 करोड़ रुपए की संपत्ति के मालिक हैं।


