Jailer 2 Vs Ranabaali Collection: जेलर 2 के बुरी तरह परास्त हुई राणाबाली, जाने दोनों का कलेक्शन

Jailer 2 Collection Day 3 Vs Ranabaali Collection Day 2: रजनीकांत की फिल्म जेलर 2 और विजय देवरकोंडा की फिल्म राणाबाली ने बॉक्स ऑफिस पर कितना किया कलेक्शन जानिए

Shikha Tiwari
Published on: 17 Oct 2026 4:00 PM IST
Jailer 2 Collection Day 3 Vs Ranabaali Collection Day 2
X

Jailer 2 Collection Day 3 Vs Ranabaali Collection Day 2 (Image Credit- Social Media)

Jailer 2 Vs Ranabaali Collection : रजनीकांत की फिल्म जेलर 2 सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया है। फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रूपए तक कलेक्शन कर लिया था। तो वहीं दूसरे दिन जेलर 2 का मुकाबला विजय देवरकोंडा की फिल्म राणाबाली के साथ था। लेकिन राणाबाली का असर जेलर 2 पर साफ-साफ नजर आया है। चलिए जानते हैं जेलर 2 और राणबाली ने कितना कलेक्शन किया है।

जेलर 2 कलेक्शन डे 3 और राणाबाली कलेक्शन डे 2 (Jailer 2 Collection Day 3 Vs Ranabaali Collection Day 2)-

जेलर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 3 (Jailer 2 Box Office Collection Day 3)-

भारत में पहले दिन 59.70 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाने के बाद, फिल्म ने दूसरे दिन 35.60 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। जेलर 2 के दूसरे दिन के कलेक्शन में 40 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है। तमिल भाषा की इस एक्शन ड्रामा फिल्म ने दुनिया भर में 127 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया और विदेशी बाजारों में भी इसका शानदार प्रदर्शन जारी रहा, जहां इसने शुक्रवार को 40 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। जेलर 2 ने विश्व स्तर पर 200 करोड़ रूपए का आकड़ा पार कर लिया है। तो वहीं जेलर 2 के तीसरे दिन के कलेक्शन की बात करें तो जेलर 2 ने तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर अबतक 19 करोड़ रूपए का कलेक्शन कर लिया है। अभी पूरे दिन का कलेक्शन आना बाकी है।

राणाबाली बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2 (Ranabaali Box Office Collection Day 2)-

राहुल सांकृत्यान द्वारा निर्देशित यह पीरियड एक्शन ड्रामा शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुआ और इसे मिली-जुली समीक्षाएं मिलीं। इस फिल्म में रश्मिका मंदाना और अर्नोल्ड वोस्लू भी मुख्य भूमिका में हैं और इसने भारत में अपने पहले दिन 10.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। तो वहीं विदेशों में फिल्म ने पहले दिन 6 करोड़ रूपए तक का कलेक्शन किया है। जोकि कुल 16.50 करोड़ रूपए के करीब है। तो वहीं राणाबाली ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर अबतक 4 करोड़ रूपए तक का कलेक्शन किया है।

Shikha Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shikha Tiwari

Entertainment Desk Mail ID - iamshikha712@gmail.comiamshikha712@gmail.com

मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनानी है, इसलिए मैं हमेशा नई-नई स्किल सीखने और अपने काम को बेहतर बनाने में लगी रहती हूँ।

Next Story