TRENDING TAGS :
Jailer Vs Jailer 2: जेलर 2 से हैं बड़ी उम्मीदें, क्या Jailer की कमाई को दे पाएगी मात? कलेक्शन पर डालें एक नजर
Jailer Vs Jailer 2: रजनीकांत की फिल्म जेलर 2 गुरुवार यानी कि 15 अक्टूबर से बड़े पर्दे पर दस्तक देने को तैयार है, आइए जानते हैं कि क्या उनकी ये फिल्म जेलर का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी।
Jailer Vs Jailer 2
Jailer Vs Jailer 2: रजनीकांत की अपकमिंग फिल्म जेलर 2 को लेकर दर्शकों के बीच काफी उत्सुकता देखने को मिल रही है। फिल्म की रिलीज में सिर्फ कुछ समय बाकी रह गया है, और दर्शकों की एक्साइटमेंट लेवल आसमान छू रही है। बता दें कि रजनीकांत की फिल्म जेलर 2 साल 2023 में रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर फिल्म "जेलर" का सीक्वल है, पहले पार्ट ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था, ऐसे में अब सीक्वल से भी बड़ी कमाई की उम्मीदें लगाई जा रही हैं। सवाल यह है कि क्या थलाइवा की नई फिल्म अपने पहले पार्ट की कमाई को पीछे छोड़ पाएगी? आइए जानते हैं।
जेलर वर्सेज जेलर 2
2023 में आई फिल्म जेलर बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हुई थी, यही वजह है कि अब जेलर 2 से दर्शकों को काफी अधिक उम्मीदें हैं, अब ये तो कल ही पता चलेगा कि ये फिल्म दर्शकों की उम्मीदों पर खरी उतर पाएगी या नहीं। 2023 में रिलीज हुई रजनीकांत की जेलर को नेल्सन दिलीप कुमार ने डायरेक्ट किया था। फिल्म में रजनीकांत के साथ तमन्ना भाटिया, राम्या कृष्णन, विनायकन और मोहनलाल समेत कई कलाकार नजर आए थे। जेलर के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में बताएं तो इस फिल्म ने पहले दिन भारत में 48.35 करोड़ रुपए से ओपनिंग ली थी, वहीं दुनियाभर में फिल्म ने 650 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था।
जेलर 2 की एडवांस बुकिंग रिपोर्ट
जेलर 2 एडवांस बुकिंग में बहुत ही धुआंधार कमाई करते दिख रही है, धड़ल्ले से फिल्म की टिकटें बिक रहीं हैं, सिर्फ देश भर में ही नहींं, बल्कि विदेशों में भी फिल्म को लेकर जबरदस्त क्रेज बना हुआ है। एडवांस बुकिंग के आंकड़ों को देखा जाए तो भारत में पहले दिन ये फिल्म 60 से 70 करोड़ रुपए और दुनियाभर में 140 से 150 करोड़ रुपए तक की बंपर ओपनिंग कर सकती है, यानी कि जेलर को ये फिल्म बुरी तरह पीटने वाली है। जेलर 2 की एडवांस बुकिंग और रजनीकांत की लोकप्रियता को देखते हुए फिल्म से शानदार शुरुआत की उम्मीद की जा रही है। लेकिन क्या यह पहले पार्ट की लाइफटाइम कमाई को पीछे छोड़ पाएगी, इसका जवाब फिल्म रिलीज होने और बॉक्स ऑफिस के आंकड़े सामने आने के बाद ही मिलेगा।
जेलर 2 स्टार कास्ट
रजनीकांत की आने वाली एक्शन थ्रिलर फिल्म जेलर 2 में इंडस्ट्री के दमदार कलाकार नजर आएंगे, रजनीकांत के साथ मिथुन चक्रवर्ती, विद्या बालन, एडिन रोज, अन्ना रेशमा राजन, नागार्जुन अक्किनेनी और बालकृष्ण जैसे एक्टर्स नजर आएंगे, ट्रेलर में इन एक्टर्स की दमदार झलक देखने को मिली। बताते चलें कि इस फिल्म को नेल्सन दिलीप कुमार ने निर्देशित किया है, जो 15 अक्टूबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में धमाल मचाने को तैयार है। रजनीकांत की जेलर 2 में ऋतिक रोशन और विजय सेतुपति का कैमियो भी है।


