Jana Nayagan Collection Day 1: धुरंधर के भी रिकॉर्ड को ब्रेक कर देगी विजय की जन नेता, जाने कलेक्शन

Jana Nayagan Box Office Collection Day 1: थलापति विजय की फिल्म जना नायकन आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, चलिए जानते हैं फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कितना किया कलेक्शन

Shikha Tiwari
Published on: 23 July 2026 3:35 PM IST (Updated on: 26 July 2026 2:12 PM IST)
Jana Nayagan Collection Day 1
X

Jana Nayagan Box Office Collection Day 1 (Image Credit-Social Media) 

Jana Nayagan Collection Day 1: थलापति विजय की फिल्म जना नायकन आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म के रिलीज के बाद से ही सोशल मीडिया पर कई सारे वीडियोज ऐसे सामने आए हैं। जिसमें थलापति विजय के फैंस उनकी फिल्म के लिए इतने ज्यादा उत्सुक थे कि फिल्म के रिलीज होते ही थ्रिएटर फुल और थ्रिएटर के बाहर थलापति विजय के फोटोज पर दूध से अभिषेक किया जा रहा और उनकी आरती की जा रही है। यही नहीं विदेशों से भी कई सारे वीडियोज सामने आए हैं। थलापति विजय के करियर की ये आखिरी फिल्म है। और जिस तरह से दर्शक फिल्म को पसंद कर रहे हैं। उसे देखकर लग रहा है कि ये थलापति विजय की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन सकती हैं। चलिए जानते हैं थलापति विजय की फिल्म जना नायकन ने कितना किया कलेक्शन

जना नायकन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1 (Jana Nayagan Box Office Collection Day 1)-

जना नायकन फिल्म में थलापति विजय के अलावा बॉबी देओल, प्रकाश राज, पूजा हेगड़े और अन्य नजर आए हैं। फिल्म की एडवांस बुकिंग से ही तय हो गया था कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा कलेक्शन करेगी। फिल्म रिलीज से पहले ही सोशल मीडिया पर लीक हो गई है। लेकिन इसके बाद भी दर्शकों के बीच उत्सुकता कम नहीं हुई है। क्योंकि ये थलापति विजय की आखिरी फिल्म है। जना नायकन के यदि अबतक के कलेक्शन की बात करें, तो फिल्म ने अबतक 47 करोड़ रूपए से ज्यादा का कलेक्सन किया है। जिस तरह से फिल्म कलेक्शन कर रही है, उसे देखकर लग रहा है कि एक दिन में जना नायकन 100 करोड़ का कलेक्शन पार कर लेगी। जिस तरह से फिल्म कलेक्शन कर रही है, उसे देखकर लग रहा है कि जन नेता, रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर का भी रिकॉर्ड ब्रेक कर देगी।

जना नायकन मूवी की कहानी क्या है (Jana Nayagan Movie Story)-

जन नेता एक असाधारण व्यक्ति की कहानी है। साल 2013 है। थलपति ( थलपति विजय ) मदुरै केंद्रीय जेल में सजा काट रहे हैं। जेल में उन पर जानलेवा हमले हुए हैं, लेकिन अपने साहस और लड़ने की क्षमता के कारण वे हर बार बच निकले हैं। नव नियुक्त जेलर श्रीकांत (गौतम वासुदेव मेनन) थलपति से प्रभावित होकर उनके अतीत की छानबीन शुरू कर देते हैं। श्रीकांत की पत्नी का निधन हो चुका है और वे अकेले ही अपनी बेटी विजी (ममिता बैजू) का पालन-पोषण कर रहे हैं। श्रीकांत थलपति को अस्थायी रूप से जेल से बाहर जाकर अपनी मां (रेवती) से मिलने की अनुमति देते हैं, जो मृत्युशय्या पर हैं। इस फैसले के कारण श्रीकांत को निलंबित कर दिया जाता है। जेल से रिहा होने के बाद, थलपति तुरंत श्रीकांत से मिलने जाते हैं, क्योंकि वे अपनी इस दुर्दशा के लिए खुद को जिम्मेदार मानते हैं। विजी के साथ भी उनका तुरंत एक गहरा रिश्ता बन जाता है। जब श्रीकांत की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो जाती है, तो थलपति विजी की जिम्मेदारी लेता है और उसे अपनी बेटी की तरह पालता है। इसी बीच, जॉन हिमलर (बॉबी देओल), थलपति की तरह, स्वास्निया नामक एक अफ्रीकी देश में कैद हो जाता है। वह कई कैदियों को मारते हुए बेरहमी से जेल से भाग निकलता है। उसका इरादा भारत पर इस तरह से हमला करने का है जिसकी अधिकारियों ने कभी कल्पना भी नहीं की होगी। तमिलनाडु की एक प्रभावशाली राजनेता रोजा रंगस्वामी (प्रकाश राज) उसकी मदद करती है। आगे क्या होता है, इसके बारे में जानने के लिए आपको पूरी फिल्म देखनी होगी।

Shikha Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shikha Tiwari

Entertainment Desk Mail ID - iamshikha712@gmail.comiamshikha712@gmail.com

मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनानी है, इसलिए मैं हमेशा नई-नई स्किल सीखने और अपने काम को बेहतर बनाने में लगी रहती हूँ।

Next Story