Jana Nayagan Collection Day 5: जना नायकन के कलेक्शन में आई गिरावट, क्या तोड़ पाएगी रिकॉर्ड

Jana Nayagan Box Office Collection Day 5: थलापति विजय की फिल्म जना नयाकन ने जानिए बॉक्स ऑफिस पर अबतक कितना किया कलेक्शन

Shikha Tiwari
Published on: 27 July 2026 5:26 PM IST (Updated on: 28 July 2026 10:48 PM IST)
Jana Nayagan Box Office Collection Day 5
X

Jana Nayagan Collection Day 5 (Image Credit- Social Media)

Jana Nayagan Collection Day 5: थलापति विजय की फिल्म जन नेता जोकि पिछले हफ्ते 23 जुलाई 2026 को रिलीज हुई है। इस फिल्म को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया है। जन नायकन थलापति विजय की आखिरी फिल्म है। इस फिल्म को देखने के लिए दर्शक काफी उत्साहित थे। यहीं वजह है कि फिल्म को देखने के लिए दर्शकों के बीच काफी उत्सुकता देखने को मिल रही है। जन नायकन ने चार दिनों में ही बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रूपए तक का कलेक्शन किया है। चलिए जानते हैं जना नायकन के कलेक्शन में सोमवार को गिरावट दर्ज की गई है या नहीं

जना नायकन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 5 ( Jana Nayagan Box Office Collection Day 5)-

भारत में तीन दिनों के भीतर 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने के बाद, इस राजनीतिक थ्रिलर ने रविवार को 32 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया। इसके साथ ही, भारत में इसका कुल शुद्ध कलेक्शन 124.75 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि भारत में इसका सकल कलेक्शन 145.98 करोड़ रुपये है। विश्व स्तर पर, जना नायकन ने 217.48 करोड़ रुपये का सकल कलेक्शन किया है।

चौथे दिन, जना नायकन ने 12,107 शो में कुल 69.04% ऑक्यूपेंसी दर्ज की, जिसमें सुबह के शो में 59.23%, दोपहर के शो में 76.62%, शाम के शो में 78.46% और रात के शो में 61.85% ऑक्यूपेंसी रही है। शनिवार और रविवार को जना नायकन के कलेक्सन में गिरावट दर्ज की गई है। शनिवार को जना नायकन ने 28.90 करोड ़रूपए का कलेक्शन किया है। तो वहीं रविवार को फिल्म के कलेक्शन में बढ़ोत्तरी देखी गई है। रविवार को जन नायकन ने बॉक्स ऑसिफ पर 32 करोड़ रूपए का कलेक्शन किया था। तो वहीं सोमवार को भी फिल्म के कलेक्शन में कुछ खास गिरावट नहीं देखी गई है, वीक डे के अनुसार जन नायक ने बॉक्स ऑफिस पर अबतक 3.02 करोड़ रूपए तक का कलेक्शन किया है। लेकिन अभी पूरे दिन का कलेक्शन बाकी है। जन नेता का कलेक्शन थलापति विजय की अन्य सुपरहिट फिल्मों की तुलना में कम है। GOAT ने 5 दिनों में वर्ल्डवाइड लेवल पर 300 करोड़ रूपए का कलेक्सन किया है।

Shikha Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shikha Tiwari

Entertainment Desk Mail ID - iamshikha712@gmail.comiamshikha712@gmail.com

मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनानी है, इसलिए मैं हमेशा नई-नई स्किल सीखने और अपने काम को बेहतर बनाने में लगी रहती हूँ।

Next Story