TRENDING TAGS :
Jana Nayagan Day 4 Collection: जन नायकन ने मचाई तबाही, 200 करोड़ के करीब पहुंचा कलेक्शन
Jana Nayagan Day 4 Collection: विजय थलापति की फिल्म जन नायकन ने बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचाया हुआ है, आइए जानते हैं फिल्म ने चौथे दिन कितना कलेक्शन किया।
Jana Nayagan Day 4 Collection (Photo- Social Media)
Jana Nayagan Day 4 Collection: साउथ सुपरस्टार और तमिलनाडु के CM विजय थलापति लास्ट फिल्म जन नायकन 23 जुलाई से दुनियाभर के थिएटरों में रिलीज हुई। जन नायकन विजय के फिल्मी करियर की आखिरी फिल्म है, जिस वजह से उनके फैंस के बीच फिल्म को लेकर बहुत ही तगड़ा क्रेज देखने को मिल रहा था, वहीं अब जब फिल्म रिलीज हो गई है तो इसे बहुत ही धमाकेदार प्रतिक्रिया भी मिल रही है, कुछ फैंस तो उन्हें फिल्म में देख इमोशनल भी हो गए हैं कि अब विजय कभी बड़े पर्दे पर नजर नहीं आएंगे। विजय की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी जबरदस्त कलेक्शन कर रही है, आइए जानते हैं कि चौथे दिन फिल्म का क्या हाल रहा।
जन नायकन डे 4 कलेक्शन
विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छी कमाई कर रही है। फिल्म के अब तक के कलेक्शन के बारे में बताएं तो जन नायगन का ओपनिंग डे कलेक्शन 42.70 करोड़ रुपए रहा, इसके बाद दूसरे दिन फिल्म के कलेक्शन में भारी गिरावट देखने को मिली, फिल्म ने महज 21.15 करोड़ रुपए ही कमाए। तीसरे दिन फिल्म के कलेक्शन में बढ़ोत्तरी हुई और कलेक्शन 28.50 करोड़ रुपए रहा। वहीं अब चौथे दिन भी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है, रविवार की छुट्टी का पूरा फायदा फिल्म को मिल रहा है, जी हां! रविवार को फिल्म ने सिर्फ शाम 5 बजे भर में 21.10 करोड़ से अधिक की कमाई कर ली है, ऐसे में चौथे दिन फिल्म 28-30 करोड़ रुपए तक का कलेक्शन कर सकती है, हालांकि ये आंकड़े बदल भी सकते हैं।
वहीं, जन नायकन के वर्ल्डवाइड कलेक्शन के बारे में बताएं तो तीन दिनों में दुनियाभर में इसका कलेक्शन 171.84 करोड़ रुपए हो गया है और चौथे दिन फिल्म लगभग 200 करोड़ रुपए कमाने के करीब पहुंच गई है।
जन नायकन फिल्म के बारे में
विजय की फिल्म जन नायकन में उनके साथ बॉबी देओल, पूजा हेगड़े, मामिता बिजू जैसे एक्टर्स नजर आ रहें हैं, बॉबी देओल इस फिल्म में विलेन के रोल में हैं। एच. विनोद द्वारा इस फिल्म को निर्देशित किया गया है, जबकि केवीएन प्रोडक्शंस द्वारा फिल्म का निर्माण किया गया है। 'जन नायकन' 380 करोड़ रुपए के बजट में बनी है, जिस तरह से महज 4 दिनों में ये फिल्म 200 करोड़ का करीब पहुंच गई है, उससे साफ है कि फिल्म अपना बजट आसानी से निकाल लेगी और बॉक्स ऑफिस पर हिट भी साबित होगी।


