TRENDING TAGS :
Jana Nayagan OTT Release: थलापति विजय की जन नायकन कब देगी ओटीटी पर दस्तक, जानें
Jana Nayagan OTT Release: विजय थलापति की फिल्म जन नायकन ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त तहलका मचाया, आइए जानते हैं कि थिएटरों में धमाल मचाने के बाद, ये फिल्म कब ओटीटी प्लेटफार्म पर दस्तक देगी।
Jana Nayagan OTT Release
Jana Nayagan OTT Release: साउथ सुपरस्टार और तमिलनाडु के CM थलापति विजय की आखिरी फिल्म जन नायकन 23 जुलाई को दुनियाभर के थिएटरों में रिलीज की गई थी, जहां ये फिल्म 2026 की जनवरी में रिलीज होने जा रही थी, वहीं सेंसर सर्टिफिकेट न मिलने की वजह से फिल्म जुलाई में बड़े पर्दे पर रिलीज हुई और बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त गर्दा उड़ाया। विजय की आखिरी फिल्म होने की वजह से फैंस ने इस फिल्म पर जमकर प्यार लुटाया, बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई करने के बाद जन नायकन अब ओटीटी प्लेटफार्म पर भी दस्तक देने को तैयार है, आइए जानते हैं कि ये फिल्म कब व किस ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज हो रही है।
जन नायकन कब ओटीटी पर होगी रिलीज
थलापति विजय की फिल्म जन नायकन की ओटीटी रिलीज डेट सामने आ गई है, बता दें कि जब ये फिल्म जनवरी महीने में बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली थी, तब इस फिल्म की डील प्राइम वीडियो के साथ हुई थी, जी हां! मेकर्स ने प्राइम वीडियो के साथ 120-121 करोड़ रुपए की डील की थी, लेकिन जब फिल्म को सेंसर सर्टिफिकेट मिलने में कई महीने लग गए तो प्राइम वीडियो संग ये डील कैंसिल हो गई। प्राइम वीडियो से करोड़ों की डील कैंसिल होने के बाद अब जन नायगन के मेकर्स ने ओटीटी प्लेटफार्म जी 5 के साथ हाथ मिलाया है। यानी कि जन नायकन अब जी5 पर आएगी। वहीं प्रीमियर डेट का खुलासा करें तो दर्शक इसे जी 5 पर 21 अगस्त से देख सकेंगे।
जन नायकन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ ने बॉक्स ऑफिस पर बहुत ही जबरदस्त कमाई की है। फिल्म ने ओपनिंग डे पर ही 42.70 करोड़ रुपए कमा लिए थे। जन नायकन के कुल कलेक्शन के बारे में बताएं तो फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर लगभग 197 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन कर लिया है और इसका कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन करीब 325 करोड़ रुपए हो गया है।
जन नायकन फिल्म के बारे में
विजय की फिल्म जन नायकन में उनके साथ बॉबी देओल, पूजा हेगड़े, मामिता बिजू जैसे एक्टर्स हैं। एच. विनोद द्वारा इस फिल्म को निर्देशित किया गया है, जबकि केवीएन प्रोडक्शंस द्वारा फिल्म का निर्माण किया गया है। 'जन नायकन' 380 करोड़ रुपए के बजट में बनी है, यह तमिल सिनेमा की सबसे महंगी फिल्मों में से एक है।


