TRENDING TAGS :
Janhvi Kapoor Peddi Role: वल्गर सीन्स के चलते Peddi के मेकर्स से नाराज हुईं जान्हवी कपूर?
Janhvi Kapoor Peddi Role: जान्हवी कपूर को Peddi में उनके किरदार के लिए खूब आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है, वहीं अब जान्हवी कपूर ने कुछ ऐसा हिंट दिया, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि जान्हवी कपूर Peddi के मेकर्स से नाराज हैं।
Janhvi Kapoor Role In Peddi
Janhvi Kapoor Role In Peddi: बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर साउथ सुपरस्टार राम चरण की फिल्म Peddi में नजर आ रहीं हैं, इस फिल्म में जान्हवी कपूर 'अचियम्मा' का रोल अदा कर रहीं हैं। राम चरण की ये फिल्म वैसे तो धमाकेदार है, लेकिन एक बात जो दर्शकों को जरा भी रास नहीं आई, वो है जान्हवी कपूर, ऐसा नहीं है कि जान्हवी कपूर ने अच्छी एक्टिंग नहीं की, बल्कि निर्देशक साहब ने जिस तरह से जान्हवी कपूर के किरदार को पर्दे पर पेश किया है, उसने फैंस का दिमाग घुमा दिया है, जी हां! जान्हवी कपूर को बेहद भद्दे ढंग से पेश किया गया है और अब लगता है कि जान्हवी कपूर भी अपने रोल को लेकर मेकर्स से निराश हैं, उन्होंने कुछ ऐसा हिंट दिया, जिससे सोशल मीडिया पर ये बातें होने लगीं हैं, आइए जानते हैं।
जान्हवी कपूर Peddi के मेकर्स से हैं नाराज
Peddi फिल्म में जान्हवी कपूर का सिर्फ 15 मिनट का रोल होगा और इस 15 मिनट के रोल में भी उनकी एक्टिंग से ज्यादा फोकस उनकी बॉडी पर किया गया है, जी हां! लगभग हर सीन में उनके चेस्ट और कमर के शॉट्स को एक 'ऑब्जेक्ट' की तरह दिखाया गया है। एक सीन में तो पेद्दी यानी भी राम चरण का किरदार उनके साथ असॉल्ट भी करता है। जान्हवी कपूर के रोल ने दर्शकों को बुरी तरह निराश किया है, जिसकी वजह से दर्शक मेकर्स पर गुस्सा भी जाहिर कर रहें हैं कि इसकी क्या जरूरत थी।
जान्हवी कपूर को जिस तरह फिल्म में भद्दा-अश्लील दिखाया गया है, दर्शक सोशल मीडिया पर खूब आलोचना कर रहें हैं, खासतौर पर राम चरण और डायरेक्टर बुची बाबू सना लोगों के निशाने पर आ गए हैं। वहीं इसी बीच कहा जा रहा है कि जान्हवी कपूर इस तरह के सीन की वजह से मेकर्स और निर्देशक से नाराज हैं, ऐसी बातें इस वजह से हो रही है, क्योंकि जान्हवी कपूर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लाइक किया है, जिसमें Peddi को किसी एक्ट्रेस का 'सबसे महंगा अपमान' बताया गया है। पोस्ट में मेकर्स की आलोचना करते हुए कहा गया है कि उन्होंने जाह्नवी की 'कमर, मिडरिफ और पिछले हिस्से' के बहुत ज्यादा शॉट्स दिखाए हैं। जान्हवी कपूर ने इसी पोस्ट को लाइक किया, जिस वजह से चर्चाएं होने लगीं हैं कि जान्हवी कपूर भी मेकर्स से नाखुश हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स द्वारा यह भी दावा किया गया है कि जाह्नवी कपूर ने पोस्ट-प्रोडक्शन के दौरान इन शॉट्स पर साफ तौर पर सवाल उठाए थे, लेकिन इसके बावजूद भी वो सीन्स फिल्म में मौजूद हैं।


