Janhvi Kapoor Role In Peddi: राम चरण की Peddi में जान्हवी कपूर का क्या होगा रोल? जानिए

Janhvi Kapoor Role In Peddi: राम चरण की मच अवेटेड फिल्म Peddi में जान्हवी कपूर कौन सा रोल निभाने वालीं हैं, आइए जानते हैं।

Shivani Tiwari
Published on: 27 May 2026 7:42 PM IST
Janhvi Kapoor Role In Peddi Movie
X

Janhvi Kapoor Role In Peddi Movie (Photo- Social Media)

Janhvi Kapoor Role In Peddi Movie: अभिनेत्री जान्हवी कपूर अब पैन इंडिया स्टार बन चुकी हैं, जी हां! वे बॉलीवुड के साथ ही साउथ फिल्मों में भी अपना जलवा बिखेर रहीं हैं। बता दें कि जान्हवी कपूर आखिरी बार फिल्म "सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी" में नजर आईं थीं, जिसे बॉक्स ऑफिस पर ठीक ठाक रिस्पॉन्स मिला था, वहीं अब जान्हवी कपूर अपनी अगली फिल्म के जरिए बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ाने को तैयार हैं, जिसका नाम Peddi है, जान्हवी कपूर की ये फिल्म एक पैन इंडिया फिल्म है, जिसमें उनके साथ साउथ सुपरस्टार राम चरण नजर आएंगे, आइए जानते हैं कि जान्हवी कपूर का इस फिल्म में क्या रोल होने वाला है।

Peddi में जान्हवी कपूर का क्या होगा रोल

अभिनेत्री जान्हवी कपूर Peddi में अपना शानदार जलवा दिखाने वाली हैं, फिल्म का ट्रेलर और कुछ रिलीज हुए गानों को देख साफ है कि जान्हवी कपूर फैंस का दिल जीतने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। मालूम हो कि Peddi में राम चरण पेड्डी नाम के ही किरदार में नजर आएंगे और अब जान्हवी कपूर के किरदार से भी पर्दा उठा चुका है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जान्हवी कपूर के किरदार का नाम अचियम्मा होगा, जो कि MLA राव रमेश गरू की बेटी होंगी।


जान्हवी कपूर के रोल को लेकर यह भी जानकारी सामने आई है कि फिल्म में उनका रोल बहुत अधिक नहीं होगा, वे राम चरण संग रोमांस करते नजर आएंगी, लेकिन उनका स्क्रीन टाइम बेहद कम होगा। इतना ही नहीं! बताया तो यह भी गया है कि जान्हवी कपूर इस फिल्म के लिए पहली पसंद नहीं थी, मेकर्स पहले जान्हवी कपूर की छोटी बहन खुशी कपूर को कास्ट करना चाह रहे थे, लेकिन खुशी कपूर बहुत छोटी लगती, जिस वजह से मेकर्स ने जान्हवी कपूर को ही फिल्म के लिए साइन कर लिया।

Peddi मूवी अन्य स्टार कास्ट

राम चरण की फिल्म पेड्डी में जान्हवी कपूर के साथ ही शिवा राजकुमार, जगपति बाबू, दिव्येंदु शर्मा और बोमन ईरानी जैसे एक्टर्स भी सहायक भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म में राम चरण का जबरदस्त एक्शन देखने को मिलेगा। बताते चलें कि Peddi मूवी को लेकर विदेशों में जबरदस्त धूम देखने को मिल रही है, खासतौर पर नॉर्थ अमेरिका में, इस फिल्म ने नॉर्थ अमेरिका में प्री सेल्स में सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। बुची बाबू सना द्वारा निर्देशित फिल्म 4 जून को दुनिया भर के सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Entertainment Desk Mail ID -tiwarishivani2503@gmail.com

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story