Jaswant Singh Khalra Family:सतलुज मूवी के रियल हीरो जसवंत सिंह खालरा की पत्नी व बच्चे कौन हैं? जाने

Jaswant Singh Khalra Wife & Children: जसवंत सिंह खालरा जिनपर दिलजीत दोसांझ की फिल्म सतलुज बनी है,चलिए जानते हैं उनकी पत्नी और परिवार के बारे में

Shikha Tiwari
Published on: 7 July 2026 4:51 PM IST (Updated on: 8 July 2026 10:45 PM IST)
Diljit Sanjh Satluj Movie Real Hero Jaswant Singh Khalra  Wife And Children
X

Jaswant Singh Khalra Wife, Children And Family (Image Credit-Social Media) 

Satluj Movie Real Hero Jaswant Singh Khalra Family: दिलजीत दोसांझ की फिल्म सतलुज जोकि इस समय काफी ज्यादा चर्चा में है। जिसके पीछे की वजह है फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज नहीं हो पाई क्योंकि तीन साल से ज्यादा का समय हो गया और सेंसर बोर्ड से फिल्म का सर्टिफिकेट नहीं मिला। जिसके बाद दिलजीत दोसांझ और फिल्म के मेकर्स ने इस फिल्म को जी5 पर रिलीज किया। लेकिन फिल्म के रिलीज के कुछ घंटों बाद ही फिल्म को जी5 से हटा दिया गया। जिसके बाद दिलजीत दोसांझ काफी भावुक हुए और कहा कि उन्होंने जिस वजह से फिल्म बनाई थी। वो मकसद उनका पूरा हो गया, जसवंत सिंह खालरा की कहानी लोगों तक पहुँच गई। चलिए जानते हैं जसवंत सिंह खालरा के परिवार के बारे में कहाँ हैं इस समय

सतलुज मूवी के रियल हीरो जसवंत सिंह खालरा का परिवार (Diljit Dosanjh Movie Satluj Real Hero Jaswant Singh Khalra Biography)-

जसवंत सिंह खालरा की पत्नी कौन हैं (Who Is Jaswant Singh Khalra Wife)-

जसवंत सिंह खालरा की पत्नी का नाम परमजीत सिंह खालरा है। जसवंत सिंह खालरा की पत्नी ने अपने पति को न्याय दिलाने के लिए एक कड़ी लड़ाई लड़ी थी। और आज वो प्रख्यात मनावाधिकार कार्यकर्ता हैं। उन्होंने हजारों लापता और अज्ञात सिखों के लिए न्याय की लड़ाई का नेतृत्व किया और पंजाब में राज्य द्वारा किे जा रहे अत्याचारों के खिलाफ सार्वजनिक रूप से अभियान चलाया है। हालहि में, उन्होंने दिलजीत दोसांझ अभिनीत जीवनी फिल्म सतलुज जिसका पहले नाम पंजाब 95 रखा गया था। बिना किसी संपादन के रिलीज का सार्वजनिक रूप से समर्थन किया।

जसवंत सिंह खालरा के कितने बच्चे हैं (Jaswant Singh Khalra Children)-

जसवंत सिंह खालरा के दो बच्चे हैं। एक बेटा और एक बेटी, जसवंत सिंह खालरा के बेटे का नाम जनमीत कौर और उनकी बेटी का नाम नवकिरण कौर है। जसवंत सिंह खालरा की जब हत्या हुई थी। उस समय उनकी बेटी की उम्र 10 वर्ष थी। वह एक सशक्त मानवाधिकार कार्यकर्ता के रूप में बड़ी हुई हैं, परिवार की कानूनी लड़ाई को आगे बढ़ा रही है। सतलुज मूवी के माध्यम से जसवंत सिंह कालरा और उनके परिवार की कहानी जनता के सामने दिलजीत दोसांझ के माध्यम से आई है।

सतलुज मूवी के बारे में (Diljit Dosanjh Satluj Movie Plot)-

फिल्म 1990 के दशक के पंजाब की पृष्ठभूमि पर आधारित है। जसवंत सिंह खालड़ा एक साधारण बैंक कर्मचारी हैं, जिनका जीवन तब बदल जाता है जब उनके आसपास लोग रहस्यमय ढंग से गायब होने लगते हैं। एक महिला के लापता होने की जांच करते हुए उन्हें सरकारी रिकॉर्ड में कई संदिग्ध बातें मिलती हैं।

वे श्मशान घाटों के रिकॉर्ड, नगर निगम के दस्तावेज़ और अन्य सरकारी कागज़ों की जांच करते हैं। इससे उन्हें पता चलता है कि हजारों अज्ञात शवों का अंतिम संस्कार किया गया था और कई मामलों में लोगों के कथित तौर पर फर्जी पुलिस मुठभेड़ों के बाद गुप्त रूप से अंतिम संस्कार किए गए थे।

जसवंत इन तथ्यों को सार्वजनिक करते हैं और न्याय के लिए कानूनी लड़ाई शुरू करते हैं। उनकी जांच से कई प्रभावशाली लोगों पर दबाव बढ़ता है। उन्हें लगातार धमकियाँ मिलती हैं, लेकिन वे पीछे नहीं हटते।

फिल्म के अंत में जसवंत का अपहरण कर लिया जाता है। इसके बाद वे कभी वापस नहीं लौटते। अंतिम दृश्य यह दिखाता है कि सच सामने लाने की उनकी कीमत उनकी जान बनती है। अंत में बताया जाता है कि वर्षों बाद इस मामले में कुछ पुलिस अधिकारियों को दोषी ठहराया गया, लेकिन जसवंत स्वयं कभी वापस नहीं मिले।

Shikha Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shikha Tiwari

Entertainment Desk Mail ID - iamshikha712@gmail.comiamshikha712@gmail.com

मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनानी है, इसलिए मैं हमेशा नई-नई स्किल सीखने और अपने काम को बेहतर बनाने में लगी रहती हूँ।

Next Story