Jatadhara Movie Story: क्या रियल है सोनाक्षी सिन्हा की जटाधरा की कहानी? जानिए यहां

Jatadhara Movie Story: सोनाक्षी सिन्हा और सुधीर बाबू की फिल्म जटाधरा रिलीज हो गई है, आइए जानते हैं कि क्या इस फिल्म की कहानी रियल है?

Shivani Tiwari
Published on: 8 Nov 2025 4:35 PM IST
Jatadhara Movie Story
X

Jatadhara Movie Story

Jatadhara Movie Story: लंबे समय से चर्चाओं में बनीं रहने वाली फिल्म जटाधरा 7 नवंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है। जटाधरा एक हॉरर थ्रिलर फिल्म है, जिसमें सुधीर बाबू के साथ ही बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा नजर आने वालीं हैं। सोनाक्षी सिन्हा और सुधीर बाबू की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा दिया है, जी हां! जटाधरा को एक तरफ जहां शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है, वही अब यह भी खुलासा हुआ है कि जटाधरा की कहानी सच्ची घटना से प्रेरित है, आइए फिर जानते हैं।

रियल है जटाधरा फिल्म की कहानी

जटाधरा मूवी की कहानी केरल के पद्मनाभ स्वामी मंदिर की पर आधारित है। पद्मनाभ स्वामी मंदिर में 7 तहखाने हैं, ऐसा माना जाता है कि सातवें तहखाने में अरबों का प्राचीन खजाना छिपा है जिसकी रक्षा नाग और अन्य अलौकिक शक्तियां करती हैं, मान्यता तो यह भी है कि यदि सातवां दरवाजा खोला जाएगा तो प्रलय आ सकती है। पद्मनाभ स्वामी मंदिर अपने छिपे हुए तहखानों, अपार खजाने और स्वामित्व व प्रशासन को लेकर कानूनी विवादों के कारण लंबे समय से चर्चाओं में रहा है। बताया तो यह भी जाता है कि इस तहखाने को खोलने का प्रयास करने वाले कई लोगों के साथ कुछ भयानक घटनाएं हुई हैं, जिसके कारण आज तक यह रहस्य अनसुलझा है। यह माना जाता है कि इस दरवाजे को खोलने के लिए एक विशेष गरुड़ मंत्र की आवश्यकता है, जिसके गलत उच्चारण से मृत्यु हो सकती है।


वहीं जटाधरा मूवी की कहानी पद्मनाभ स्वामी मंदिर से इंस्पायर करती है, जी हां! जटाधरा मूवी की बात करें तो इसकी कहानी भी कुछ ऐसी ही है। फिल्म की कहानी एक मंदिर के इर्द है घूमती है, जिसमें खजाना छिपा हुआ है, उस मंदिर के धन की रक्षा धन पिशाचनी (सोनाक्षी सिन्हा) करतीं है और जो भी इसे हासिल करने की कोशिश करता है, उसे सजा देती है। वहीं एक भूत शिकारी शिवा (सुधीर बाबू), इस रहस्य को सुलझाने की कोशिश करने में जुट जाता है, पूरी कहानी इसी के इर्द गिर्द घूमती है|

थिएटरों में रिलीज हो गई है फिल्म

सोनाक्षी सिन्हा और सुधीर बाबू के अलावा इस फिल्म में दिव्या खोसला, शिल्पा शिरोडकर आदि कलाकार भी शामिल हैं. 'जटाधारा' को हिंदी और तेलुगु भाषाओं में रिलीज किया गया है। वेंकट कल्याण और अभिषेक जायसवाल ने इस फिल्म को निर्देशित किया है।

1 / 8
Your Score0/ 8
Shivani Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shivani Tiwari

Entertainment Desk Mail ID -tiwarishivani2503@gmail.comtiwarishivani2503@gmail.com

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story