TRENDING TAGS :
Jatadhara Release Date: जटाधारा की रिलीज डेट का ऐलान, धांसू टीजर जारी
Jatadhara Movie Release Date: मेकर्स ने जटाधारा मूवी की रिलीज डेट से पर्दा उठा दिया है, आइए जानते हैं कि ये मोस्ट चर्चित फिल्म कब सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है।
Jatadhara Movie Release Date Announced (Photo- Social Media)
Jatadhara Movie Release Date: अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा और सुधीर बाबू की आने वाली फिल्म जटाधारा की चर्चा लंबे समय से दर्शकों के बीच हो रही है, कुछ समय पहले ही जटाधारा मूवी से एक्टर्स की पहली झलक रिवील की गई थी, जिस पर दर्शकों ने खूब प्यार लुटाया था, वहीं अब आज जटाधारा मूवी पर एक बड़ी ही जबरदस्त अपडेट सामने आई है, जिसे सुन दर्शक खुशी से उछल पड़ेंगे। जी हां! मेकर्स ने जटाधारा मूवी की रिलीज डेट से पर्दा उठा दिया है, आइए जानते हैं कि ये मोस्ट चर्चित फिल्म कब सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है।
कब रिलीज होगी जटाधारा मूवी (Jatadhara Movie Release Date Announced)
जटाधारा मूवी एक मल्टीस्टारर फिल्म है, जिसमें सोनाक्षी सिन्हा और सुधीर बाबू के साथ ही कई अन्य जाने माने एक्टर्स फिल्म में नजर आने वाले हैं। आज सोनाक्षी सिन्हा ने फिल्म का टीजर जारी कर जटाधारा मूवी की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। सोनाक्षी सिन्हा ने बताया कि जटाधारा मूवी 7 नवंबर 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इसके साथ ही उन्होंने टीजर भी जारी किया है, जिसमें भगवान शिव के पैर की झलक देखने को मिल रही है। जटाधारा मूवी का सामने आया टीजर देख दर्शक फिल्म को लेकर अपनी उत्सुकता जाहिर करने में जुट गए हैं। एक दर्शक ने लिखा, "फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।" दूसरे ने लिखा, "इस मैजिक को देखने का इंतजार नहीं कर पा रहा हूं।"
जटाधारा मूवी स्टार कास्ट (Jatadhara Movie Star Cast)
जटाधारा मूवी में सोनाक्षी सिन्हा और सुधीर बाबू के साथ ही शिल्पा शिरोडकर, सुभलेखा सुधाकर, शिविन नारंग, राजशेखर अनिंगी, दिव्या विज, अरुणा अग्रवाल और दिव्या खोसला कुमार जैसे एक्टर्स नजर आने वाले हैं, दिव्या खोसला कुमार और शिल्पा शिरोडकर का धांसू लुक मेकर्स पहले ही जारी कर चुके हैं। वहीं इस फिल्म का निर्देशन वेंकट कल्याण और अभिषेक जायसवाल द्वारा किया गया है। ये फिल्म इसी साल 7 नवंबर को रिलीज हो रही है, दर्शक इसे हिंदी और तेलुगु भाषा में देख सकेंगे।


