Dragon Movie: जूनियर NTR का होगा डबल रोल? बनेंगे भारतीय सिनेमा इतिहास के सबसे महंगे विलेन

Dragon Movie Villain: जूनियर NTR की फिल्म ड्रैगन की फर्स्ट झलक रिवील कर दी गई है और अब जो अपडेट मिली है, उसके मुताबिक जूनियर NTR का इस फिल्म में डबल रोल होगा।

Shivani Tiwari
Published on: 20 May 2026 7:59 PM IST
Dragon Movie Villain
X

Dragon Movie Villain

Dragon Movie Villain: जूनियर NTR 20 मई को अपना जन्मदिन मना रहें हैं, उनके जन्मदिन पर फैंस को एक धमाकेदार सरप्राइज मिला, जी हां! मेकर्स ने उनकी मच अवेटेड फिल्म ड्रैगन का खतरनाक टीजर जारी कर दिया, जिसने फैंस के बीच बवाल मचा दिया है। ड्रैगन का टीजर यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है और दर्शक टीजर की तारीफ करते नहीं थक रहें हैं, वहीं अब ड्रैगन मूवी से जुड़ी जो लेटेस्ट अपडेट मिली है, उसके मुताबिक जूनियर ntr का इस फिल्म में डबल रोल हो सकता है।

जूनियर NTR का होगा डबल रोल

ड्रैगन मूवी की सामने आए फर्स्ट ग्लिम्पस ने गर्दा उड़ा दिया है, जूनियर NTR की पॉवरफुल झलक देखने को मिली, उनका इतना खतरनाक एक्शन अवतार देखने को मिला, जो अब तक किसी फिल्म में देखने को नहीं मिला था, साथ ही कुछ दमदार डायलॉग भी सुनने को मिले। वहीं अब पहली झलक सामने आने के बाद कुछ मीडिया रिपोर्ट्स द्वारा दावा किया जा रहा है कि जूनियर NTR का फिल्म में डबल रोल होगा, हालांकि मेकर्स द्वारा NTR के डबल रोल से जुड़ी कोई जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन कई मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि एक्टर का डबल रोल होगा।

जूनियर NTR होंगे भारतीय सिनेमा इतिहास के सबसे महंगे विलेन

बता दें कि ड्रैगन मूवी में जूनियर NTR एक खतरनाक विलेन के किरदार में नजर आएंगे। जी हां! ड्रैगन मूवी के निर्देशक प्रशांत नील ने खुद जूनियर NTR के किरदार पर बड़ा हिंट दे दिया है। जूनियर NTR ने हाल ही में ड्रैगन मूवी की बारे में बात करते हुए कहा, "NTR ड्रैगन में विलेन का किरदार निभाने वाले हैं, और उनका किरदार भारतीय सिनेमा इतिहास का सबसे एक्सपेंसिव विलेन का किरदार होने वाला है, जूनियर NTR का ऐसा रूप देखने को मिलेगा, जो उनके फैंस आज तक नहीं देखें होंगे। प्रशांत नील के इस एक बयान ने फैंस की उत्सुकता बेहद हाई कर दी है।

ड्रैगन स्टार कास्ट

जूनियर NTR की ड्रैगन में उनके साथ रुक्मिणी वसंत, अनिल कपूर और टोविनो थॉमस भी नजर आएंगे। प्रशांत नील बड़ी एक्शन फिल्म बनाने के लिए जाने जाते हैं, उन्होंने KGF और सलार जैसी फिल्में बनाई हैं और अब अगली बड़ी फिल्म के जरिए धमाका करने को तैयार हैं। ड्रैगन 2027 में जून महीने में दुनियाभर के सिनेमाघरों में धमाल मचाएगी।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Mail ID -tiwarishivani2503@gmail.com

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story