TRENDING TAGS :
Jubin Nautiyal Baby Boy: चोरी-छिपे शादी के बाद सिंगर बने पिता, पत्नी ने दिया बेबी बॉय को जन्म
Jubin Nautiyal Baby Boy: बॉलीवुड के बेहतरीन गायक जुबिन नौटियाल के घर खुशियों ने दस्तक दी है, जी हां! उनकी पत्नी ने बेबी बॉय को जन्म दिया है, आइए जानते हैं।
Jubin Nautiyal Baby Boy
Jubin Nautiyal Baby Boy: बॉलीवुड के मशहूर सिंगर जुबिन नौटियाल ने अपने फैंस के साथ एक बेहद खुशखबरी शेयर की है। इस खबर के सामने आते ही उनके चाहने वाले उन्हें बधाइयां देने में जुट गए हैं। दरअसल, जुबिन नौटियाल पिता बन गए हैं, उनकी पत्नी रिचा चंदेल ने एक बेबी बॉय को जन्म दिया है, इसकी जानकारी खुद जुबिन नौटियाल ने साझा की है। जुबिन के फैंस के लिए यह खबर किसी सरप्राइज से कम नहीं है। सोशल मीडिया पर लोग उन्हें पिता बनने की शुभकामनाएं दे रहे हैं और उनके नन्हे राजकुमार के लिए भी ढेर सारा प्यार लुटा रहे हैं।
गणेश चतुर्थी के दिन पिता बनें जुबिन नौटियाल
जुबिन नौटियाल की पत्नी ने गणेश चतुर्थी के मौके पर यानी 14 सितंबर को एक बेटे को जन्म दिया। जुबिन ने बेबी बॉय के पिता बनने की जानकारी देते हुए बताया कि उनकी पत्नी और बेटा दोनों स्वस्थ हैं। बेटे के जन्म से जुबिन के परिवार में खुशियों की लहर दौड़ पड़ी है। जुबिन नौटियाल ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, "जी हां, मैं अब पिता बन गया हूं। हमारे बेटे का जन्म 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी के बेहद शुभ दिन हुआ। मां और बच्चा दोनों घर वापस आ गए हैं और स्वस्थ हैं।" जुबिन ने बेटे के नाम को लेकर कहा कि अब तक उसका नाम नहीं रखा गया है, वे इस दौरान उस पल को एंजॉय करने में व्यस्त हैं।
जुबिन नौटियाल के पापा बनने की खुशखबरी जैसे ही सामने आई, फैंस उन्हें बधाईयां देने में जुट गए हैं, सोशल मीडिया पर फैंस जुबिन को बधाइयां दे रहें हैं और उनके न्यू बॉर्न बेबी को ढेरों आशीर्वाद भी दे रहें हैं।
कौन हैं जुबिन नौटियाल की पत्नी
जुबिन नौटियाल अपनी पर्सनल लाइफ को लाइमलाइट वाली जिंदगी से दूर रखते हैं, उन्होंने इसी साल 2026 की अप्रैल में शादी रचाई थी, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जुबिन नौटियाल ने अपनी बचपन की दोस्त रिचा चंदेल से उत्तराखंड में एक बेहद प्राइवेट सेरेमनी में शादी की थी। हालांकि, उन्होंने अपनी शादी को काफी निजी रखा और इसकी कोई तस्वीर भी सोशल मीडिया पर शेयर नहीं की, न ही किसी सेलिब्रिटी को इनवाइट किया था। जुबिन ने आज तक अपनी पत्नी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा नहीं की है। वहीं अब जुबिन के घर नन्हा मेहमान आ चुका है।


