Pawan Singh की पत्नी Jyoti Singh करेंगी दूसरी शादी, साली ने कहा- थूककर चाटने वाला पति नहीं चाहिए

Pawan Singh Wife Jyoti Singh Video: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह और उनकी बहनों का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें पवन सिंह पर तंज कसती हुई नजर आई

Shikha Tiwari
Published on: 23 Oct 2026 10:53 AM IST (Updated on: 23 Oct 2026 11:05 AM IST)
Pawan Singh Wife Jyoti Singh And Her Sister On Akshara Singh
X

Pawan Singh Wife Jyoti Singh Viral Video (Image Credit-Social Media) 

Pawan Singh Wife Jyoti Singh Video: भोजपुरी के सुपरस्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई हैं। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में ज्योति सिंह, उनकी बहन और दोस्त नजर आ रही हैं। जोकि पवन सिंह पर कमेंट करती हुई नजर आ रही हैं। इस वीडियो में पवन सिंह द्वारा अक्षरा सिंह को बाबू कहने पर भी कमेंट किया गया है।

पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह और सालियों ने कसा तंज (Pawan Singh Wife Jyoti Singh And Her Sister Comment On Akshara Singh)-

भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह और अक्षरा सिंह एक समय था कि जब दोनों एक-दूसरे को डेट करते थे। लेकिन पवन सिंह के घरवालें नहीं माने जिसकी वजह से पवन सिंह को ज्योति सिंह से शादी करनी पड़ी लेकिन उनका ये रिश्ता भी ज्यादा समय तक नहीं चला, ज्योति सिंह ने अक्षरा सिंह पर उनका घर तोड़ने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि जब उनकी शादी हुई थी, तब पवन सिंह अक्षरा सिंह के साथ थे। उन्होंने उनको कॉल किया था तो वहीं ज्योति सिंह ने ये भी कहा था कि पवन सिंह ने अक्षरा सिंह को उनकी बड़ी बहन बनाने को कहा था।

इन सब विवादों के बाद अक्षरा सिंह और पवन सिंह के बीच का रिश्ता भी टूट गया। अक्षरा सिंह ने पवन सिंह पर कई आरोप भी लगाए थे कि कैसे उन्होंने उनके साथ रिश्ता तोड़ा था। और उनको कितनी तकलीफ हुई थी। इन सबके बीच पवन सिंह ने हालहि में एक कार्यक्रम में अक्षरा सिंह को अपना बाबू कहा है, और उनकी माँ को भाभी और पिता को भैया है।

इन सबके बीच ज्योति सिंह, उनकी बहन और दोस्तों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जोकि दुर्गा पूजा के बाद विसर्जन के समय का है। जिसमें वो लोग कहती हैं कि माता रानी परिवार बनाए रहे। जिसपर ज्योति सिंह की दोस्त कहती हैं कि मेरी दोस्त की मांग भर जाए अगले साल, जिसपर ज्योति सिंह कहती हैं कि अच्छा पति मिले तभी लाल करिएगा नहीं तो ऐसे ही सही है, लॉयल हो, भले पैसा ना हो दस जगह मुँह वाला ना हो और थूककर चाटने वाला ना हो, जैसा कि आप इस वीडियो में देख सकते हैं।


Shikha Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shikha Tiwari

Entertainment Desk Mail ID - iamshikha712@gmail.comiamshikha712@gmail.com

मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनानी है, इसलिए मैं हमेशा नई-नई स्किल सीखने और अपने काम को बेहतर बनाने में लगी रहती हूँ।

Next Story