Jyoti Singh ने खोला सबसे बड़ा राज, शादी के दिन ही अकेला छोड़ गए थे Power Star

Jyoti Singh On Pawan Singh: ज्योति सिंह ने एक बार फिर अपने पति पवन सिंह को अपने घेरे में लिया है और साथ ही उनसे जुड़ा एक शॉकिंग खुलासा किया।

Shivani Tiwari
Published on: 8 May 2026 6:40 AM IST
Jyoti Singh ने खोला सबसे बड़ा राज, शादी के दिन ही अकेला छोड़ गए थे Power Star
X

Jyoti Singh On Pawan Singh: भोजपुरी स्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह अक्सर खबरों में रहतीं हैं, वे सोशल मीडिया पर कुछ ऐसे पोस्ट साझा कर देती हैं, या फिर कुछ ऐसा बोल देती हैं, जिसकी वजह से वे चर्चा का विषय बन जाती हैं। अब एक बार फिर ज्योति सिंह ने अपने बयानों की वजह से सुर्खियां बटोरनी शुरू कर दी है, दरअसल ज्योति सिंह ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया, जिसमें उन्होंने फिर अपने पति पवन सिंह पर कई इल्जाम लगाए और साथ ही उन्हें धमकी भी दी। ज्योति सिंह के लेटेस्ट इंटरव्यू की क्लिप्स इंटरनेट पर ताबड़तोड़ वायरल हो रही है।

ज्योति सिंह का बड़ा खुलासा

ज्योति सिंह और पवन सिंह के बीच अब रिश्ता सुधर नहीं सकता, पवन सिंह कोर्ट में साफ तौर पर कह चुके हैं कि वे ज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहते, हालांकि फिर भी दोनों का अब तक तलाक नहीं हो पाया है, क्योंकि सुनवाई पर जिस दिन ज्योति सिंह जाती है, उस दिन पवन सिंह नहीं होते और जिस दिन पवन सिंह कोर्ट जाते, उस दिन ज्योति सिंह नहीं जाती, यही वजह है कि इनका केस सालों से लटका हुआ है। फिलहाल, तलाक के बीच ज्योति सिंह ने अपने इंटरव्यू में एक हैरान कर देने वाली बात बताई है।

ज्योति सिंह ने बताया कि किस तरह शादी के तुरंत बाद ही पवन सिंह उन्हें छोड़कर चले गए थे। ज्योति सिंह ने कहा, "बहुत सारे सपने देखे थे, मेरी शादी ऐसी होगी, मेरा पति ऐसा होगा, वैसा होगा, लेकिन जब आप शादी करके जाते हैं तो आपको पता चलता है कि आपका पति अपनी Ex गर्लफ्रेंड को लेकर घूमने निकल दिया है। विदाई वाले दिन ही, सिर्फ आधे घंटे हमारी बात हुई, उसके बाद वो अपनी गर्लफ्रेंड को लेकर घूमने चले जाते हैं, तो बताइए एक लड़की कैसा लगेगा।"

ज्योति सिंह फिलहाल अपने पति पवन सिंह से बदला लेने का पूरा मन बना चुकीं हैं, ज्योति सिंह ने साफ कह दिया है कि वे इतनी आसानी से पवन सिंह को जाने नहीं देंगी, अब वो न शादी करेंगी और न ही पवन सिंह को शादी करने देंगी, क्योंकि पवन सिंह ने उनकी जिंदगी के 8 साल बर्बाद कर दिए हैं।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Mail ID -tiwarishivani2503@gmail.com

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story