TRENDING TAGS :
Govinda के अफेयर पर भड़की उनकी बहू, कहा- कम उम्र की लड़की..
Kashmera Shah On Govinda-Komal Rani: गोविंदा एक बार फिर कोमल रानी स्वर्णकार संग अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं, इसी बीच उनकी बहू कश्मीरा शाह ने भी उनके अफेयर की खबरों पर अपनी भड़ास निकाली।
Kashmera Shah On Govinda-Komal Rani Affair
Kashmera Shah On Govinda-Komal Rani Affair: बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा अपनी को-स्टार कोमल रानी स्वर्णकार संग अफेयर को लेकर सुर्खियों में हैं, बीते दिन ही गोविंदा को कोमल रानी स्वर्णकार संग लालबाग च राजा के दरबार में देखा गया, जिसकी वजह से एक बार फिर इनका रिश्ता सुर्खियों में आ गया। वहीं अब गोविंदा की बहू कश्मीरा शाह ने भी अपने सोशल मीडिया पर एक क्रिप्टिक पोस्ट साझा किया है, जिसे लोग गोविंदा और कोमल के अफेयर से जोड़कर देख रहें हैं।
गोविंदा पर भड़की उनकी बहू कश्मीरा शाह
गोविंदा का कोमल रानी स्वर्णकार संग लालबाग च राजा के दर्शन का वीडियो पूरे इंटरनेट पर छाया हुआ है, लोग इस बात से अधिक हैरान है, क्योंकि जहां गोविंदा कोमल संग दर्शन करने पहुंचें थे, वहीं सुनीता आहूजा भी उसी दिन अकेले दर्शन करने गईं थीं, ऐसे में इनके बिखरते रिश्ते का पूरा सच बाहर आ गया है। वहीं सुनीता आहूजा ने भी गोविंदा और कोमल के वीडियो पर गुस्सा जाहिर किया, उन्होंने कहा कि आज कल इंसानों से ज्यादा जानवरों में भरोसा करो।
वहीं अब इस मामले में कश्मीरा शाह ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी। कश्मीरा शाह ने सोशल मीडिया पर अपना एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन पोस्ट से साफ है कि उनका ये पोस्ट गोविंदा के साथ ही है। उन्होंने पोस्ट के जरिए गोविंदा पर नाराजगी जाहिर की। कश्मीरा ने अपने पोस्ट में लिखा, "मैं यकीन नहीं कर सकती कि लोग एक ‘मिस्ट्री वुमन’ को इतना ग्लैमराइज करके उसके बारे में पोस्ट कर रहे हैं। घर तोड़ने वालों को ग्लैमराइज करना और उन पुरुषों को आदर्श मानना बंद करें, जो अपनी समर्पित पत्नियों को छोड़कर कम उम्र की महत्वाकांक्षी लड़कियों के साथ चले जाते हैं। यह बेहद घटिया है। मैं अपने लोगों से थोड़ी समझदारी और नैतिकता की उम्मीद करती हूं। कृपया इस पागलपन को बंद करें।"
कश्मीरा शाह का ये पोस्ट चर्चा में आ गया है, कमेंट बॉक्स में कुछ फैंस उनकी तारीफ भी कर रहें हैं, जिस तरह से वे अपनी मामी सुनीता आहूजा के साथ खड़ी हैं। कश्मीरा शाह का यह पोस्ट अपने आप में बहुत कुछ बयां कर रहा है।


