Kachaudi Gali Bhojpuri Song: इंटरनेट पर वायरल गाना कचौड़ी गली के पीछे छिपी है दर्दनाक कहानी

Kachaudi Gali Bhojpuri Song: कचौड़ी गली नाम का एक भोजपुरी गाना इन दिनों इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, लेकिन ये गाना सिर्फ एक गाना नहीं, बल्कि इसके पीछे एक दर्दनाक कहानी छिपी हुई है, आइए जानते हैं।

Shivani Tiwari
Published on: 24 May 2026 4:25 PM IST
Kachaudi Gali Bhojpuri Song: इंटरनेट पर वायरल गाना कचौड़ी गली के पीछे छिपी है दर्दनाक कहानी
X

Kachaudi Gali Bhojpuri Song: इन दिनों सोशल मीडिया पर एक गाना तेजी से ट्रेंड कर रहा है, जिसका नाम "कचौड़ी गली" है, बता दें कि कचौड़ी गली एक पारंपरिक भोजपुरी लोकगीत है, जो सालों बाद एक बार फिर चर्चा में आ गया है, लगभग हर सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर ये गाना ट्रेंड कर रहा है। जी हां! दरअसल ये पुराना गाना कोक स्टूडियो भारत के चौथे सीजन के साथ लौटा है, जिसे रेखा भारद्वाज और उत्पल उदित ने अपनी खूबसूरत आवाज से सजाया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कोक स्टूडियो का कचौड़ी गली गाना सिर्फ एक गाना नहीं, बल्कि इसके पीछे एक पत्नी की दर्दनाक कहानी है? जी हां! चलिए हम आपको विस्तार में बताते हैं।

कचौड़ी गली गाना कर रहा ट्रेंड

सोशल मीडिया पर इन दिनों कचौड़ी गली गाना छाया हुआ है, सिर्फ एक सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर नहीं, बल्कि यूट्यूब से लेकर इंस्टाग्राम पर, हर दूसरी Reel में यही गाना सुनने को मिल रहा है, दिलचस्प बात तो यह भी है कि गाना लोगों को बेहद पसंद आ था है, रेखा भारद्वाज और उत्पल उदित की आवाज के दर्शक दीवाने बन गए हैं। कचौड़ी गली गाना कोक स्टूडियो भारत के ऑफशियल यूट्यूब चैनल पर अभी हाल ही में रिलीज हुआ है और यह जल्द ही मिलियन्स व्यूज पूरे करने वाला है।


क्या है कचौड़ी गली गाने के पीछे की कहानी

भोजपुरी वायरल गाना कचौड़ी गली के पीछे की कहानी के बारे में बताएं तो यह गाना बनारस की तंग गलियों की मिट्टी से उपजी एक ऐसी पत्नी की दुर्दशा को दर्शाता है, जिसका पति अंग्रेजों के क्रूर फैसले का शिकार हो जाता है। कहानी 1824 की है, जब फर्स्ट एंग्लो-बर्मी वॉर शुरू हुआ था, उस दौरान ब्रिटिश सेना को बड़ी संख्या में सैनिकों की जरूरत थी, ऐसे में वे बिहार, पूर्वांचल और आसपास के इलाकों से आम लोगों को जबरन युद्ध के लिए ले जाया करते थे। ऐसे में ये गाना उसी पत्नी के दर्द को बयां करता है, जो बनारस की कचौड़ी गली में बेबस खड़ी होकर अपने पति को ब्रिटिश सैनिकों के साथ जबरदस्ती जाते हुए देखती है। ब्रिटिश सेना द्वारा उसके पति को मिर्जापुर से रंगून (यांगून, म्यांमार) भेजा जा रहा था, एक ऐसे युद्ध के लिए, जिसे उसने कभी चुना ही नहीं था। पति को जाता देख उसकी पत्नी अपना दर्द और गुस्सा जाहिर कर रही है। गाने की लिरिक्स जब आप ध्यान से सुनेंगे तो आपको एक-एक लाइन साफ समझ आएगी।

गाने का मतलब

गाने की लिरिक्स जब आप ध्यान से सुनेंगे तो आपको एक-एक लाइन साफ समझ आएगी। कैसे एक महिला पति के विरह में अपना दर्द बयां कर रही है कि ब्रिटिश सैनिक पहले उसके पति को मिर्जापुर लेकर जाते हैं, जिसकी वजह से बनारस की कचौड़ी गली सूनी हो जाती है, पति के मिर्जापुर जाने की वजह से मिर्जापुर गुलजार हो जाता है, लेकिन फिर वहां से फ्लाइट की टिकट होती है और उसके पति को रंगून ले जाया जाता है। फिर वो ब्रिटिश सैनिकों पर गुस्सा जाहिर करते हुए कहती है कि अगर हमारे हाथ में खंजर होता तो हम गोरे लोगों (ब्रिटिशर्स) का खून कर देते। इससे तो आप समझ ही गए होंगे कि कचौड़ी गली सिर्फ एक वायरल गाना नहीं है, बल्कि उन लाखों पत्नियों के दिल का दर्द है, जिनके पति को अंग्रेजों से उनसे जबरन दूर कर दिया।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Entertainment Desk Mail ID -tiwarishivani2503@gmail.com

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story