Kailash Kher Video: कैलाश खेर को नाचते देख ठहाके लगाकर हंसे प्रेमानंद जी महाराज, वायरल हुआ वीडियो

Kailash Kher Video: कैलाश खेर का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें देख प्रेमानंद जी महाराज खिलखिलाकर हंसते दिख रहें हैं।

Shivani Tiwari
Published on: 15 May 2026 8:18 PM IST
Kailash Kher Video
X

Kailash Kher Video

Kailash Kher Video: गायक कैलाश खेर का एक लेटेस्ट वीडियो चर्चा में आ गया है, जिस पर फैंस प्यार लुटाते नहीं थक रहें हैं। कैलाश खेर का ये वायरल हो रहा वीडियो वृंदावन धाम का है, जहां कैलाश खेर (Kailash Kher Video) प्रेमानंद महाराज जी (Premanand Maharaj) से मिलने पहुंचें थे, इसी दौरान कैलाश खेर प्रेमानंद महाराज जी के सामने डांस करने लग जाते हैं, उनका ऐसा अंदाज देख प्रेमानंद महाराज जी भी अपनी हंसी रोक नहीं पाते और वे खिलखिलाकर हंस देते हैं। प्रेमानंद महाराज और कैलाश खेर के इस वीडियो पर यूजर्स खूब प्यार दे रहें हैं।

कैलाश खेर-प्रेमानंद महाराज का वायरल वीडियो

गायक कैलाश खेर सपरिवार संत प्रेमानंद के आश्रम पहुंचे, प्रेमानंद महाराज जी के दर्शन करने से पहले उन्होंने ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन किए और फिर प्रेमानंद महाराज जी की शरण में पहुंचे, कैलाश खेर प्रेमानंद महाराज की शरण में पहुंच भजन गाया, उनका भजन सुन प्रेमानंद महाराज भी झूम उठे, इतना ही नहीं, कैलाश खेर अंत में अपने ही गाने पर नाचने लग जाते हैं, उन्हें ऐसा नाचता देख प्रेमानंद महाराज हंस देते हैं, वे वीडियो में खिलखिलाकर हंसते नजर आ रहें हैं। यहां देखें वीडियो -

प्रेमानंद महाराज और कैलाश खेर का ये वीडियो सभी सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल हो गया है, और यूजर्स इस वीडियो पर खूब प्यार लुटा रहें हैं, वीडियो पर मिलियंस में व्यूज आ चुके हैं और हजारों कमेंट्स भी। बता दें कि प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने कई सेलेब्स जाते रहते हैं, विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को अधिकतर ही प्रेमानंद महाराज की शरण में देखा जाता है, इनके अलावा राजकुमार राव, शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा समेत अन्य सेलेब्स भी उनके दर्शन करने पहुंच चुके हैं।

कैलाश खेर जहां अब वृंदावन पहुंचे, वहीं इसके पहले वे केदारनाथ धाम पहुंचें थे, जहां से भी उनका वीडियो ताबड़तोड़ वायरल हुआ था, उस वीडियो में कैलाश खेर केदारनाथ धाम के सामने गाना गाते दिखे थे।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Mail ID -tiwarishivani2503@gmail.com

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story