Kajal Raghwani के दिल में आज भी हैं Khesari Lal, बोलीं- उन्हें अपना बनाना...

Kajal Raghwani-Khesari Lal Yadav: काजल राघवानी ने नेशनल टीवी पर ये खुलासा किया कि वे आज भी खेसारी लाल यादव से प्यार करती हैं और उन्हें अपना बनाना चाहती हैं।

Shivani Tiwari
Published on: 27 Sept 2026 4:15 PM IST
Kajal Raghwani के दिल में आज भी हैं Khesari Lal, बोलीं- उन्हें अपना बनाना...
X

Kajal Raghwani-Khesari Lal Yadav: भोजपुरी अदाकारा काजल राघवानी रियलिटी शो "राइज एंड फॉल सीज़न 2" का हिस्सा बन चुकी हैं, 26 सितंबर से राइज एंड फॉल का ग्रैंड प्रीमियर हुआ, जहां वीरेंद्र सहवाग ने सभी कंटेस्टेंट्स को इंट्रोड्यूस करते हुए राइज एंड फॉल के आलीशान घर में भेजा। वहीं काजल राघवानी ने भी राइज एंड फॉल में एंटर करने से पहले वीरेंद्र सहवाग संग कुछ बातें साझा की, जिस दौरान उन्होंने खुलासा किया कि वे आज भी अपने Ex बॉयफ्रेंड खेसारी लाल यादव से प्यार करतीं हैं।

खेसारी लाल यादव के लिए काजल राघवानी ने बयां किया प्यार

खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी के प्यार के किस्से भला कौन नहीं जानता, दोनों एक-दूसरे से बेहद प्यार करते थे, हालांकि खेसारी पहले से शादीशुदा थे, जिस वजह से उन्होंने काजल राघवानी संग अपना रिश्ता आगे नहीं बढ़ाया, काजल राघवानी ने तो यह भी खुलासा किया था कि खेसारी लाल यादव ने उनसे शादी का वादा भी किया था, लेकिन वे निभा नहीं पाएं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, काजल राघवानी और खेसारी लाल यादव लगभग 5 सालों तक रिलेशनशिप में थे, जब इनका ब्रेकअप हुआ तो बेहद बुरे मोड़ पर इनका रिश्ता खत्म हुआ, काजल राघवानी ने खेसारी पर कई गंभीर आरोप लगाए थे।

खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी का रिश्ता टूटे कई साल हो चुके हैं, लेकिन आज भी काजल राघवानी खेसारी को भूल नहीं पाईं हैं, जी हां! उन्होंने खुद इस बात को स्वीकार किया। काजल राघवानी ने राइज एंड फॉल 2 के स्टेज पर बताया कि वे आज भी खेसारी लाल यादव को पाना चाहती हैं। काजल राघवानी ने कहा, "जिसके भी बारे में अगर हम लोग बोल रहें हैं कि मैंने धोखा खाया है, तो शायद मैं उनसे बहुत प्यार करती थी या करती हूं, आज भी वो मेरे दिल में हैं, शायद इसलिए ये फ्रस्टेशन है मेरी लाइफ में कि मैं उसे प्वाइंट आउट करती रहती हूं हमेशा कि वो कैसे भी मेरे पास वापस आ जाए।" काजल राघवानी का ये बयान सुन स्वारा भास्कर कहती हैं वो धोखेबाज़ आपको वापस चाहिए? इसके जवाब दो काजल राघवानी ने कहा - मैंने बहुत प्यार किया है उससे। इतना कहकर काजल राघवानी जोर से हंसने लग जाती है।

Shivani Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shivani Tiwari

Entertainment Desk Mail ID -tiwarishivani2503@gmail.comtiwarishivani2503@gmail.com

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story