Kajal Raghwani का Pawan Singh पर हमला: जबरन जोड़ा था किसिंग सीन..

Kajal Raghwani On Pawan Singh: काजल राघवानी ने अब भोजपुरी के पॉवर स्टार पवन सिंह पर निशाना साधा है, आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा।

Shivani Tiwari
Published on: 7 Aug 2026 7:00 AM IST
Kajal Raghwani On Pawan Singh
X

Kajal Raghwani On Pawan Singh (Photo- Social Media)

Kajal Raghwani On Pawan Singh: काजल राघवानी इन दिनों भोजपुरी इंडस्ट्री में बवाल मचाए हुए हैं, उन्होंने भोजपुरी के कलाकारों का सारा चिट्ठा खोल दिया है। काजल राघवानी सारे खुलासे भोजपुरी बवाल शो में कर रहीं हैं, कभी खेसारी लाल यादव पर इल्जाम लगा रहीं हैं तो कभी आम्रपाली दुबे पर और अब उनके निशाने पर पॉवर स्टार पवन सिंह आ गए हैं। जी हां! काजल राघवानी ने पवन सिंह को लेकर ऐसा खुलासा किया है, जिसे सुन हर कोई हैरान रह गया है।

काजल राघवानी का पवन सिंह पर हमला

काजल राघवानी एक-एक कर भोजपुरी स्टार्स को लेकर शॉकिंग दावे कर रहीं हैं, आम्रपाली दुबे, निरहुआ और खेसारी लाल यादव के बाद उनके निशाने पर पॉवर स्टार आ गए हैं। दरअसल भोजपुरी बवाल का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें उन्होंने पवन सिंह को लेकर हैरान कर देने वाली बात बताई, जिसे सुन पवन सिंह के फैंस भड़क भी सकते हैं।

काजल राघवानी भोजपुरी बवाल के नए प्रोमो में कह रहीं हैं, "पवन सिंह का तो आपको बता ही है, वहां पर किसिंग सीन हुआ था जबरदस्ती करवाया था, उसके बाद मैंने मना किया तो सेट छोड़कर चले गए। मैंने सबकी रिस्पेक्ट की है, लेकिन कोई रिस्पेक्ट के लायक नहीं है। आम्रपाली जी का मैं कुछ नहीं बोलना चाहती, दिनेश जी के चलते उन्होंने मुझे काम से हटवाया और ये चीज मुझे हमेशा बुरी लगेगी। पहले इंडस्ट्री चला ले और फिर देश चलाए तो ज्यादा अच्छा है। इन सबको 10 जगह मुंह मारना है।" काजल राघवानी ने जिस तरह से पवन सिंह के बारे में बातें कहीं हैं उससे यकीनन नया बवाल हो सकता है, क्योंकि काजल ने आम्रपाली और दिनेश पर इससे पहले जो भी इल्ज़ाम लगाए थे, उसे लेकर आलरेडी बवाल मचा हुआ है, सिर्फ पर्दे पर ही नहीं, बल्कि रियल में ही अम्रपाली दुबे और काजल राघवानी के बीच अनबन शुरू हो गई है।

Shivani Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shivani Tiwari

Entertainment Desk Mail ID -tiwarishivani2503@gmail.comtiwarishivani2503@gmail.com

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story