Kajal Raghwani के एक्स बॉयफ्रेंड ने की मारपीट, खेसारी लाल यादव ने नहीं, बल्कि इस एक्टर ने

Kajal Raghwani Ex Boyfriend: भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी ने अपने एक्स बॉयफ्रेंड को लेकर किया खुलासा बताया रिश्ते की दर्दनाक कहानी

Shikha Tiwari
Published on: 10 Aug 2026 5:02 PM IST
Kajal Raghwani Ex Boyfriend Chintu Pandey Assaulted Her
X

Kajal Raghwani Ex Boyfriend Chintu Pandey Assaulted Her (Image Credit- Social Media)

Kajal Raghwani Ex Boyfriend: भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी इन दिनों काफी ज्यादा चर्चा में हैं। बता दे कि काजल राघवानी भोजपुरी बवाल में इस समय नजर आ रही है। भोजपुरी बवाल में काजल राघवानी के आने के बाद काफी ज्यादा कंट्रोवर्सी शुरू हो गई है। काजल राघवानी इस समय सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड हो रही है। आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव निरहुआ पर कमेंट करने की वजह से काजल राघवानी काफी ज्यादा चर्चा में है। इसके साथ ही काजल राघवानी के पुराने रिश्ते भी सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा चर्चाओं में हैं। काजल राघवानी और खेसारी लाल यादव के बारे में तो हर कोई जानता है। काजल ने खुद खेसारी लाल यादव के साथ अपने रिश्ते पर कई बार बात भी की है। तो वहीं अब जाकर काजल राघवानी के रिश्ते में एक नया मोड़ आ गया है। बता दे कि उन्होंने अपने एक्स पर मारपीट का आरोप लगाया है।

काजल राघवानी ने बताया कि उनको रिलेशनशिप में मारपीट भी सहना पड़ा ( Kajal Raghwani Ex Boyfriend Chintu Pandey Assaulted Her)-

भोजपुरी बवाल' शो में काजल राघवानी के एक दर्दनाक खुलासे ने सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी है। हाल ही में काजल ने शो में रोते हुए बताया था कि उन्हें अपने एक रिश्ते में मारपीट और प्रताड़ना का शिकार होना पड़ा था। यह बयान सामने आते ही कई फैंस को लगने लगा था कि उनका इशारा खेसारी लाल यादव की तरफ है। लेकिन अब जो सच्चाई सामने आ रही है, वो काफी हैरान करने वाली है। खबरों की मानें तो काजल के साथ मारपीट खेसारी लाल ने नहीं, बल्कि चिंटू पांडे ने की थी। बताया जा रहा है कि खेसारी से रिश्ता टूटने के बाद काजल और चिंटू पांडे रिलेशनशिप में थे, और उसी दौरान काजल को यह सब सहना पड़ा। खुद काजल ने भी पहले एक जगह साफ किया था कि खेसारी लाल ने उन पर कभी हाथ नहीं उठाया था, विवाद के दौरान उन्होंने बस गालियां दी थीं। इस बड़े खुलासे ने पूरी इंडस्ट्री को चौंका दिया है और फैंस के बीच एक नई बहस छेड़ दी है।


इस खबर में कितनी सच्चाई है ये तो काजल राघवानी और चिंटू पांडे ही बता सकते हैं।

Shikha Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shikha Tiwari

Entertainment Desk Mail ID - iamshikha712@gmail.comiamshikha712@gmail.com

मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनानी है, इसलिए मैं हमेशा नई-नई स्किल सीखने और अपने काम को बेहतर बनाने में लगी रहती हूँ।

Next Story