TRENDING TAGS :
Kajal Raghwani भड़की Amrapali Dubey और Nirahua पर, खोल दी उनके रिश्ते की पोल, देखें वीडियो
Kajal Raghwani On Amrapali Dubey And Nirahua: भोजपुरी की प्रसिद्ध एक्ट्रेस काजल राघवानी ने आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव निरहुआ के रिश्ते पर सवाल उठाती हुई नजर आई
Kajal Raghwani On Amrapali Dubey And Nirahua (Image Credit- Social Media)
Kajal Raghwani Video: भोजपुरी की प्रसिद्ध एक्ट्रेस काजल राघवानी इन दिनों काफी ज्यादा चर्चा में है। जिसके पीछे की वजह है काजल राघवानी का नया शो भोजपुरी बवाल जोकि इस समय जियोहॉटस्टार पर आ रहा है। इस रियलटी शो में काजल राघवानी, दिनेश लाल यादव निरहुआ, पवन सिंह, तेजप्रताप नजर आ रहे हैं। काजल राघवानी ने शो में ही आम्रपाली दुबे पर सवाल उठाते हुए कहा था कि आम्रपाली दुबे जी नहीं चाहती हैं कि दिनेश लाल यादव निरहुआ के साथ कोई और काम करे। जिसपर आम्रपाली यादव गुस्सा भी हुई थी। इसके अलावा आम्रपाली दुबे के बारे एक्ट्रेस रानी चटर्जी से बात करते समय कहा थी कि काजल राघवानी को निरहुआ के साथ एक फिल्म से निकाला गया और उनकी जगह आम्रपाली को साइन कर लिया गया। ये बहस अब और बढ़ चुका है, काजल राघवानी ने एक बार फिर से दिनेश लाल यादव और आम्रपाली के रिश्ते पर सवाल उठाया है।
काजल राघवानी ने दिनेश लाल यादव और आम्रपाली यादव के रिश्ते पर उठाया सवाल (Kajal Raghwani On Amrapali Dubey And Dinesh Lal Yadav Nirahua)-
भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी का एक वीडियो सोशल मीडिया काफी तेजी से वायरल हो रहा है, इस वीडियो में काजल राघवानी ने दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे के रिश्ते पर सवाल उठाया है। काजल राघवानी कहती हुई नजर आई कि फिल्म की शूटिंग के दौरान प्रोड्यूसर ने चार लोगों को भेजा वैनटी के पास तब भी नहीं आए। उसके बाद खुद डायरेक्टर को जाकर बुलाना पड़ा उन्हें, ऐसा क्या कर रहे थे, जो बाहर नहीं आए थे।
इसके अलावा काजल राघवानी ने निरहुआ पर भी टिप्पणी की, जैसा कि सभी ने देखा कि भोजपुरी बवाल का एक वीडियो क्लिप वायरल हुआ था, जिसमें आम्रपाली की वजह से निरहुआ ने कहा था कि काजल राघवानी की औकात ही नहीं है। जिसपर काजल राघवानी ने कहा कि मैं आपकी इज्जत पहले करती थी लेकिन अब नहीं करती हूँ। आप आम्रपाली को प्रोटेक्ट करते हैं, सबकी लाइफ में इतना प्रोटेक्ट करने वाला नहीं होता है। आप कहते हैं कि आम्रपाली ने आपको दूसरा जीवन दिया है। अपनी पत्नी की इज्जत करते नहीं हैं। हर जगह आम्रपाली दुबे को लेकर ही जाते हैं। मैं नाक से बोलती हूँ, मैं आपनी आवाज नहीं बदल सकती हूँ, नाहि आपकी तरह नाक सीधी करवा सकती हूँ। जैसा कि आप इस वीडियो में देख सकते हैं।


