TRENDING TAGS :
Khesari Lal-Kajal Raghwani: काजल राघवानी का शॉकिंग खुलासा: विवाद के बाद खेसारी ने दिया था ऐसा ऑफर
Kajal Raghwani-Khesari Lal Yadav: भोजपुरी अदाकारा काजल राघवानी ने खेसारी लाल यादव से जुड़ा एक बेहद शॉकिंग खुलासा किया है, आइए बताते हैं।
Kajal Raghwani-Khesari Lal Yadav (Photo- Social Media)
Kajal Raghwani-Khesari Lal Yadav: भोजपुरी की अदाकारा काजल राघवानी इन दिनों चर्चाओं में हैं, दरअसल वे भी जियो हॉटस्टार पर आ रहे नए रियलिटी शो "भोजपुरी बवाल" में नजर आ रहीं हैं, ऐसे में वे एक से एक शॉकिंग खुलासे कर रहीं हैं। एक तरफ जहां काजल राघवानी ने आम्रपाली दुबे पर कई इल्जाम लगाए, जिसके चलते उनकी और आम्रपाली दुबे की आपस में भी लड़ाई हो गई। वहीं दूसरी ओर अब उन्होंने खेसारी लाल यादव से जुड़ा शॉकिंग खुलासा किया, जिससे फैंस के बीच बवाल मच गया है।
काजल राघवानी का बड़ा खुलासा
भोजपुरी बवाल का नया प्रोमो जारी किया गया, जिसमें काजल राघवानी अभिनेत्री रानी चटर्जी संग बातचीत कर रहीं हैं, इसी दौरान ही उन्होंने खेसारी लाल यादव से जुड़ी एक हैरान कर देने वाली बात बताई, जिससे भोजपुरी गलियारों में हलचल मच गई है।
भोजपुरी बवाल के इस समाने आये नए प्रोमो में आप देख सकते हैं कि काजल राघवानी और रानी चटर्जी एक दूसरे से बाते कर रहीं हैं। रानी चटर्जी काजल राघवानी से कहती हैं - तुम जब इंडस्ट्री में आई तो तुम किसी के सहारे इस इंडस्ट्री में नहीं आई, तुम्हें पता है गलत कहां हुआ, जब तुम प्यार में पड़ी। लोग क्या बातें करते हैं कि... पीछे पड़ी है, ऐसा सुनने में आता है। फिर काजल राघवानी बोलती हैं - शादीशुदा के साथ मैंने अफेयर किया, तो तुम भी तो शादीशुदा थे तो तुम क्यों प्यार में पड़े। यह सुन रानी चटर्जी ने कहा - मैंने उनको (खेसारी) को विक्टिम कार्ड खेलते हुए देखा है, तभी काजल कहती हैं - वो तो है हर चीज में लाइव आकर रोना। वहीं इसके बाद काजल राघवानी ने जो कुछ कहा उसने लोगों का ध्यान खींच लिया है। काजल राघवानी ने बताया कि विवाद के बाद खेसारी लाल यादव ने उन्हें ऑफर किया कि वो साथ काम करेंगे, लेकिन उन्हें पहले की तरह रहना पड़ेगा। काजल के इस खुलासे को सुन रानी चटर्जी भी हैरान रह जाती हैं।
भोजपुरी बवाल के महज प्रोमो में ही काजल राघवानी और रानी चटर्जी ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव के बारे में इतना कुछ कहते नजर आईं तो यकीनन एपिसोड सामने आने के बाद और अधिक बवाल मचने वाला है, क्योंकि यकीनन काजल और भी शॉकिंग खुलासे कर सकती हैं। देखना होगा कि ये सब बातें सामने आने के बाद खेसारी लाल यादव कुछ बयान देंगे या नहीं।


