Kajal Raghwani: 3 लोग मिलकर झूठा साबित..., काजल राघवानी फिर भड़कीं

Kajal Raghwani: भोजपुरी अभिनेत्री काजल राघवानी ने फिर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने भोजपुरी के तीन कलाकारों पर निशाना साधा।

Shivani Tiwari
Published on: 17 Aug 2026 1:43 PM IST
Kajal Raghwani
X

Kajal Raghwani

Kajal Raghwani: भोजपुरी बवाल रियलिटी शो की वजह से भोजपुरी जगत में बड़ा बवाल मच गया है, जी हां! काजल राघवानी की भोजपुरी इंडस्ट्री के तीन बड़े सितारों आम्रपाली दुबे, निरहुआ और पवन सिंह संग अनबन हो गई, हालांकि निरहुआ और पवन सिंह भोजपुरी बवाल शो में ही काजल राघवानी के खिलाफ बोल रहें हैं, लेकिन आम्रपाली दुबे तो सोशल मीडिया के जरिए भी काजल राघवानी पर हमला कर रहीं हैं, ये दोनों अभिनेत्रियां तानेबाजी एक दूसरे को सोशल मीडिया पर भी दे रहीं हैं, वहीं अब काजल राघवानी ने फिर अपने नए पोस्ट के जरिए तंज कसा, जिसमें उन्होंने सिर्फ आम्रपाली दुबे को ही नहीं, बल्कि पवन सिंह और निरहुआ को भी अपने निशाने पर लिया।

काजल राघवानी का नया पोस्ट

भोजपुरी बवाल के नया एपिसोड रविवार को आया था, जिसमें पवन सिंह और निरहुआ के साथ आम्रपाली दुबे स्टेज पर साथ दिखाई दी, इन तीनों ने मिलकर काजल राघवानी को रोस्ट किया। पवन सिंह ने काजल राघवानी को चालबाज़ का टैग दिया, वहीं आम्रपाली दुबे ने उन्हें झूठ बोले कौआ काटे का टैग दिया, जबकि निरहुआ ने तो उन्हें ट्यूबलाइट ही कह दिया।


वहीं, अब काजल राघवानी की भी इस पर प्रतिक्रिया आ गई है, काजल राघवानी ने सोशल मीडिया पर इन तीनों कलाकारों पर हमला बोला। काजल राघवानी ने अपने पोस्ट में लिखा है, "सत्य हमेशा सत्य होता है, और सत्य को झूठे लोग कुछ समय तक दबा जरूर सकते हैं, लेकिन सत्य को झूठ में परिवर्तित नहीं कर सकते, मैंने जो कहा है सच कहा है और वो सब जानते हैं और जो अपने स्टारडम के सच पर झुठलाना चाहते हैं, मुझे झूठा साबित करने पर तुले हुए हैं 3 लोग मिलकर। तो सोचिए मेरी बात कितनी सच्ची होगी, जिसे आप सबको झूठ साबित करने के लिए इस लेवल तक जाना पड़ रहा है ।"

काजल राघवानी ने अपने पोस्ट में ये सब लिखा ही, साथ ही कैप्शन भी उन्होंने लंबा चौड़ा लिखा, काजल राघवानी ने कैप्शन में लिखा है, "बाप रे! ये तो सब में बेस्ट... छीन ने की तो आदत ही पड़ी है ! काम हो, चाहे किसी का हक हो , चाहे किसी का टैग ! सब देदो सब देदो सब देदो। मुझे नहीं चाहिए ये टैग। यहां इस इंडस्ट्री में यहां के एक्टर्स को अपनाने नहीं यहां की जनता को अपना बनाने आई हूं और जो देख ही रहे है ! और एक कहे पत्नी से प्यार नहीं क्योंकि वीडियो आ गया तो सफ़ाई तो बनती है ! वाह रे एक्टर्स! बेस्ट जोड़ी उन्हें मिलना स्वाभाविक है।"

Shivani Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shivani Tiwari

Entertainment Desk Mail ID -tiwarishivani2503@gmail.comtiwarishivani2503@gmail.com

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story