TRENDING TAGS :
Bhojpuri में बड़ा बवाल: काजल राघवानी जमकर भड़कीं, आम्रपाली-निरहुआ के रिश्ते पर उठाया सवाल, देखें
Kajal Raghwani On Amrapali Dubey-Nirahua: भोजपुरी बवाल रियलिटी शो से भोजपुरी इंडस्ट्री में सचमुच लफड़ा हो गया है, जी हां! सितारे रियल लाइफ में भी झगड़ने लगे हैं, अब काजल राघवानी ने वीडियो शेयर कर आम्रपाली दुबे और निरहुआ पर जमकर भड़ास निकाली है।
Kajal Raghwani On Amrapali Dubey-Nirahua (Photo- Social Media)
Kajal Raghwani On Amrapali Dubey-Nirahua: 2 अगस्त से जियो हॉटस्टार और कलर्स टीवी पर "भोजपुरी बवाल" नामक रियलिटी शो शुरू हुआ है, जिसमें भोजपुरी इंडस्ट्री के कुछ सितारे इंडस्ट्री का सारा सच बताते नजर आ रहें हैं और एक-दूसरे पर गंभीर आरोप भी लगा रहें हैं, हालांकि टीवी शो में चल रहा बवाल रियल लाइफ में भी बवाल खड़ा कर देगा, ये किसी ने नहीं सोचा होगा। पर्दे पर शुरू हुए बवाल से रियल लाइफ में भी एक्टर्स के बीच अनबन होने लगी है, और अब ये मामला काफी सीरियस होता जा रहा है, क्योंकि काजल राघवानी अपने वीडियो के जरिए आम्रपाली दुबे और निरहुआ पर जमकर बरसते नजर आईं।
आम्रपाली दुबे-निरहुआ पर भड़कीं काजल राघवानी
भोजपुरी बवाल का नया प्रोमो इन दिनों ट्रेडिंग में बना हुआ है, जिसमें तेज प्रताप यादव के साथ पवन सिंह, काजल राघवानी, निरहुआ और आम्रपाली दुबे डिनर टेबल पर बैठे हुए हैं। पहले मजाक मस्ती होती है, इसके बाद काजल राघवानी आम्रपाली दुबे से सवाल करतीं हैं कि क्या आपकी वजह से दिनेश लाल यादव मेरे साथ काम नहीं करते? यह सुन आम्रपाली दुबे भड़क जाती हैं और वो काजल राघवानी पर कई इल्जाम लगा देती हैं, यहां तक कि निरहुआ भी आम्रपाली दुबे का साथ देते हुए काजल राघवानी की भला बुरा कहते हैं, जिसकी वजह से वहां का पूरा माहौल खराब हो जाता है और सभी टेबल से उठकर गुस्से से चले जाते हैं।
अब इसी घटना पर काजल राघवानी ने अपना रिएक्शन दिया और आम्रपाली दुबे के साथ ही दिनेश लाल यादव पर जमकर गुस्सा जाहिर किया। काजल राघवानी ने थोड़ी देर पहले इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने कहा, "मैंने आज तक कुछ नहीं बोला था, मैं शांत ही थी, मुझे पता है जिसने जो कुछ भी बोला है वो सब इसे देखेंगे ही, मैं नाक से बोलती हूं, तो मेरी आवाज से जिसे दिक्कत हो, वो कुछ उपकरण इस्तेमाल कर इसे सुने। मैं नाक से बोलती हूं और आपकी नाक टेढ़ी थी तो आपने उसे ऑपरेशन करवाकर सीधी करा की, लेकिन मैं अपनी आवाज सही नहीं करवा सकती। उसके लिए मुझे माफ कर देना। दिनेश जी के लिए कहना चाहूंगी कि उन्होंने जो मेरे लिए कहा है कि आप मेरी औकात दिखा देंगे, ये बोलके अपने अपनी औकात दिखा दी। जो मैं आपकी इज्जत करती थी, अब 0% करूंगी।"
उन्होंने आगे कहा, "आम्रपाली दुबे जी ने डिनर के दौरान मुझे इतना सुनाया है, मैंने सिर्फ एक प्रोफेशनल बात कही थी, जो कि सच भी है। लेकिन आपने उस चीज को इतनी बड़ी चीज़ बना दी। मुझे पता है आप बहुत टैलेंटेड हैं, अच्छी बात है, दिनेश जी ने भी आपको प्रोटेक्ट किया, लेकिन सबकी लाइफ़ में ऐसे प्रोटेक्ट करने वाले दोस्त नहीं रहे, खैर! आपका जो भी रिश्ता हो।" काजल राघवानी यहीं नहीं रुकी, उन्होंने दिनेश लाल यादव की पत्नी को बीच में लाया, काजल ने कहा, "जब आप अपनी पत्नी को लायक नहीं समझते हो, तो भला मुझे क्यों समझोगे। फिल्म इंडस्ट्री में आपकी जो जर्नी है, आपको जीवनदान आम्रपाली जी ने दिया है, तो फिर आपकी पत्नी क्या हैं। आपने अपनी पत्नी को कभी क्रेडिट नहीं दिया। मैंने तो आपकी पत्नी को देखा ही नहीं था, कहां है क्या करती हैं। एक पूजा करते हुए पत्नी के साथ वीडियो आया तो आपको इंटरव्यू देना पड़ा और बोलना पड़ा कि मैं अपनी पत्नी से प्यार नहीं करता। आप इंसान एकदम खोखले हैं।"


