TRENDING TAGS :
Tanishaa Mukerji: काजोल की बहन तनिषा मुखर्जी की लग्जरी लाइफ का खुला राज, बोलीं- सारे चेक दीदी साइन..
Kajol Sister Tanishaa Mukerji: बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल की छोटी बहन तनिषा मुखर्जी ने अपनी लग्जरी लाइफ का राज खोल दिया है, जी हां! उन्होंने बताया कि उनकी इस लग्जरी लाइफ का राज उनकी दीदी काजोल हैं।
Kajol Sister Tanishaa Mukerji: बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल की बहन तनिषा मुखर्जी चर्चाओं में आ गईं हैं, उनका नाम ट्रेंड कर रहा है, और इसकी वजह उनका हाल ही में दिया गया एक बयान है, जी हां! दरअसल तनिषा मुखर्जी के आलीशान घर की चर्चा सोशल मीडिया पर खूब हो रही है, इतना सुंदर घर देख यूजर्स का मुंह खुला का खुला रह गया है, तनिषा मुखर्जी के आलीशान घर को कोरियोग्राफर फराह खान ने अपने यूट्यूब वीडियो में दिखाया है, इसी दौरान ही तनीषा मुखर्जी ने खुलासा किया कि उनके इस आलीशान घर को बनाने में उनकी दीदी काजोल का बहुत ही बड़ा हाथ है।
तनीषा मुखर्जी के घर में काजोल ने लगाया पैसा
तनिषा मुखर्जी अपनी बहन काजोल की तरह फिल्मी दुनिया में अपना करियर बनाने में पीछे रह गईं, हालांकि उन्होंने कोशिश बहुत बार की, लेकिन हर बार उन्हें असफलता ही हाथ लगीं। तनिषा मुखर्जी अब फिल्मों का हिस्सा तो नहीं बनतीं, लेकिन कुछ रियलिटी शो में नजर आ जाती हैं। बता दें कि तनीषा मुखर्जी अचानक से चर्चाओं में आ गईं हैं और इसकी वजह उनका आलीशान घर है।
बॉलीवुड निर्देशिका फराह खान हाल ही में तनीषा मुखर्जी के घर गईं हुईं थीं, फराह खान अब यूट्यूबर भी बन गईं हैं, जिस वजह से वे बड़े बड़े सेलिब्रिटीज और यूट्यूबर्स के घर जाती रहतीं हैं, वहीं हाल ही में फराह खान तनीषा मुखर्जी के घर गईं और उन्होंने जैसे ही तनीषा का घर देखा वो शॉक्ड रह गईं, इतना खूबसूरत घर देख फराह ने घर की खूब तारीफ की, और उन्होंने व्लॉग में तनीषा के खूबसूरत और विंटेज-स्टाइल वाले घर का टूर कराया। इसी दौरान फराह ने मजाकिया अंदाज में तनीषा से पूछा कि इस घर को बनाने में काजोल का क्या योगदान रहा, तो तनीषा ने हंसते हुए जवाब दिया, पैसे तो उसी ने दिए हैं... इस पर फराह भी हंस पड़ीं और बोलीं, ठीक है, बहुत बढ़िया.... हमें तो बस इसी तरह के योगदान की जरूरत होती है। तनीषा ने आगे कहा, 'चेक बुक पर साइन तो वही करती है।'
तनिषा मुखर्जी का फिल्मी करियर
तनीषा मुखर्जी के एक्टिंग करियर के बारे में बताएं तो उन्होंने साल 2003 में करण नाथ और डिनो मोरिया के साथ फिल्म 'श्श्श...' से अपना डेब्यू किया था, फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला था। इसके बाद तनीषा ने सरकार और निक्की समेत कुछ फिल्में की, लेकिन वो सब भी सफल नहीं रहीं। तनिषा मुखर्जी बिग बॉस जैसे कुछ रियलिटी शो का भी हिस्सा रह चुकीं हैं।


