Kakuda Review: काकूदा दर्शकों को डराने में कितनी हुई सफल जानिए फिल्म की कहानी

Kakuda Review In Hindi: मुंजा के डायरेक्टर की फिल्म Kakuda ओटीटी पर रिलीज हो चुकी है, चलिए जानते हैं कि फिल्म दर्शकों को डराने में कितनी हुई है सफल

Shikha Tiwari
Published on: 12 July 2024 7:24 AM IST
Kakuda Review In Hindi
X

Kakuda Review In Hindi 

Kakuda Review In Hindi: बॉलीवुड में हॉरर कॉमेडी फिल्मों की जैसे सीरीज चल रही हो। हर महीने एक ना एक हॉरर कॉमेडी फिल्म दर्शकों को देखने को मिल रही है। और सबसे बड़ी बात तो ये है कि फिल्में दर्शकों को पसंद भी काफी आ रही हैं। कम बजट में बनी ये फिल्में बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही हैं। इसका ताजा उदाहरण हैं Munjya जो कि सिनेमाघरों में जून के पहले हफ्ते रिलीज हुई थी। लेकिन कमाई के मामले में आज भी बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है। और हर दिन करोड़ो का कलेक्शन कर 100 करोड़ के कल्ब में भी शामिल हो चुकी है। यही वजह है कि Munjya के मेकर्स अब हॉरर कॉमेडी की तरफ ध्यान दे रहे हैं। अब इसी लिस्ट में रितेश देशमुख और सोनाक्षी सिंहा की फिल्म Kakuda भी शामिल होने जा रही है। जो कि ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई है। चलिए जानते हैं Kakuda फिल्म के बारे में ये दर्शकों को डराने में कितनी सफ़ल हुई है ।

काकूदा फिल्म की कहानी क्या है (Kakuda Movie Story In Hindi)-

काकूदा फिल्म (Kakuda Movie Story) की कहानी के बारे में बात करें तो 'ककूदा' में सोनाक्षी सिन्हा इंदिरा का किरदार निभा रही हैं। तो वहीं रितेश देशमुख एक शिकारी का किरदार निभा रहे हैं। जो भूतों के बारे में खोजबीन करता है। इंदिरा एक निडर लड़की है। जिसको भूत-प्रेत वाली कहानियों पर विश्वास नहीं है। लेकिन उसकी जिंदगी में एक ऐसी घटना होती है। जो भूत-प्रेतो पर विश्वास करने लगती है। काकुडा उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के रतोडी गाँव में है। काकुडा एक शापित गाँव है। जहाँ पर Kakuda का शिकार मर्द होते हैं। ऐसा कहा जाता है कि यहाँ पर हर घर में दो दरवाजें देखने को मिलते हैं। जो कि एक सामान्य आकार का दूसरा उससे छोटा है। फिल्म की कहानी एक असामान्य अनुष्ठान के ईर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आती है।

मंगलवार को शाम 7.15 बजे अनुष्ठान किया जाता है। जो घर के छोटे दरवाजों को खोलने की मांग करती है। यदि ऐसा नहीं होता है तो उस घर के मर्द को अपना शिकार बनाती है। Kakuda कौन हैं, क्या है Kakuda का श्राप और क्यों बनाती हैं वो मर्दो को अपना शिकार क्यूं बनता है. इन सब सवालों का जवाब पाने के लिए आपको पूरी फिल्म देखनी होगी।

काकूदा फिल्म रिव्यू (Kakuda Review In Hindi)-

यह फिल्म (Kakuda Movie) हॉरर कॉमेडी फिल्म है। तो भूत वाले डर के साथ हंसाने वाली एक्टिविटीज की जरूरत थी। इसको पूरा करने के लिए पंचायत के दमाद जी यानि आसिफ खान को रखा गया है। आसिफ ने अपने किरदार को बखूबी निभाया है। तो वहीं रितेश देशमुख भी अपने किरदार को पूरी तरह से निभाने की कोशिश की है। तो वहीं सोनाक्षी ने भी अपने हिसाब से जिस तरह से स्क्रिप्ट में जो रोल उन्हें दिया गया था। उसको बखूबी निभाने का काम किया है। इस फिल्म का डायरेक्ट मुंजा के डायरेक्टर ने किया है। लेकिन वो Kakuda में दर्शकों को वो डर और कॉमेडी दे पाने में खरे नहीं उतर पाए हैं। कही ना कहीं फिल्म में डर के साथ ही साथ कॉमेडी की भी कमी महसूस हुई है। यदि हम इस फिल्म की तुलना मुंजा से करे तो मुंजा की तुलना में Kakuda उतनी बेहतरीन नहीं साबित हुई है।

Shikha Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shikha Tiwari

Entertainment Desk Mail ID - iamshikha712@gmail.comiamshikha712@gmail.com

मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनानी है, इसलिए मैं हमेशा नई-नई स्किल सीखने और अपने काम को बेहतर बनाने में लगी रहती हूँ।

Next Story