TRENDING TAGS :
Lock Upp 2: ब्लैंकेट के अंदर क्या कर रहे थे आकांक्षा-योगेश? कंगना रनौत ने खूब लताड़ा
Lock Upp 2 Upcoming: कंगना रनौत वीकेंड पर लॉकअप 2 में आ रहीं है और वे कंटेस्टेंट्स को जमकर लताड़ने वालीं हैं, उन्होंने आकांक्षा चौधरी और योगेश रावत की भी खूब क्लास लगाई।
Lock Upp 2 Upcoming
Lock Upp 2 Upcoming: रियलिटी शो लॉकअप 2 दर्शकों के बीच जमकर सुर्खियां बटोर रहा है, कंटेस्टेंट्स के बीच जमकर बहसबाजी हो रही है, कई बार कंटेस्टेंट्स लड़ाई में सारी हदें पार कर दे रहें हैं। वहीं अब वीकेंड पर लॉकअप 2 में एक खास मेहमान आने वालीं हैं, जो कोई और नहीं, बल्कि लॉकअप की OG है कंगना रनौत हैं। रिलीज'लॉकअप 2' में कंगना रनौत की 'जनता की आवाज' के रूप में धमाकेदार एंट्री लेगी और कंटेस्टेंट्स की बोलती बंद करने वालीं हैं, सामने आए प्रोमो में कंगना रनौत कंटेस्टेंट्स जैसे राम कपूर और धीरज धूपर को अपने निशाने पर लिया था, वहीं कंगना रनौत दर्शकों के पसंदीदा कंटेस्टेंट्स योगेश रावत और आकांक्षा चौधरी को भी खूब फटकार लगाने वालीं हैं, आइए जानते हैं।
योगेश रावत-आकांक्षा चौधरी पर जमकर बरसी कंगना रनौत
लॉकअप 2 के कंटेस्टेंट्स योगेश रावत और आकांक्षा चौधरी को लेकर जबरदस्त हाइप बना हुआ है, जब से खबरें आईं थीं कि आकांक्षा चौधरी और योगेश रावत लॉकअप 2 का हिस्सा बनेंगे, तभी से इनके फैंस के बीच खुशी की लहर थी और अब जब दोनों हिस्सा बन गए हैं तो फैंस के बीच एक अलग ही क्रेज देखने को मिल रहा है। योगेश रावत और आकांक्षा चौधरी के फैंस ने इन्हें #Yoganksha का टैग दे दिया है।
योगेश रावत और आकांक्षा चौधरी को भले ही फैंस का प्यार मिल रहा है, लेकिन अब कंगना रनौत वीकेंड पर दोनों की बुरी तरह क्लास लगाने वाली है, साथ ही वे योगेश रावत और आकांक्षा चौधरी के ब्लैंकेट वाली हरकत पर भी लताड़ लगाएंगी। बता दें कि योगेश रावत और आकांक्षा चौधरी लॉकअप के अंदर ब्लैंकेट के अंदर कुछ करते नजर आए थे, दोनों की क्लिप इंटरनेट पर तेजी से वायरल हुई थी, वहीं अब इसी को लेकर कंगना रनौत दोनों पर बरसने वालीं हैं। कंगना रनौत दोनों को फटकारते हुए कहेंगी कि ये शो स्प्लिट्सविला से अलग है, तो पहले वाले शो पर ही मत अटके रहो, एक-दूसरे के पीछे छिपना बंद करो और अकेले अपना गेम खेलो।
श्रेया कालरा पर बुरी तरह बरसेंगी कंगना रनौत
कंगना रनौत श्रेया कालरा की भी सारी हेकड़ी निकालने वालीं हैं, जी हां! श्रेया कालरा ने जिस तरह से शिवांगी जोशी और हर्षद चोपड़ा के बारे में बातें कहीं, उसके लिए कंगना उन्हें खूब डांट लगाएंगी, साथ ही माधुरी ग्रोवर को भी अपने निशाने पर लेंगी, क्योंकि उन्होंने श्रेया कालरा की बातें सुनी, उन्हें रोका भी नहीं। वीकेंड का एपिसोड काफी धमाकेदार होगा, कंगना रनौत किसी को नहीं छोड़ने वाली हैं, उनका गुस्से वाला रूप देखने के लिए फैंस बेहद उत्साहित हैं|


