Kangana Ranaut को इस डायरेक्टर ने चप्पल फेक कर मारा, जब फिल्म करने से कर दिया मना

Kangana Ranaut Chappal Controversy: बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस कंगना रनौत के करियर के शुरूआती दिनों में इस डायरेक्टर ने उनको चप्पल फेककर मारा था

Shikha Tiwari
Published on: 27 May 2026 3:28 PM IST
Kangana Ranaut Mahesh Bhatt Chappal Controversy
X

Kangana Ranaut Mahesh Bhatt Chappal Controversy (Image Credit-Social Media)

Kangana Ranaut Controversy: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस और सांसद Kangana Ranaut हमेशा अपनी बेबाक अंदाज की वजह से जानी जाती हैं। वो कभी भी किसी भी मुद्दे पर अपनी बात रखने में पीछे नहीं हटती हैं। यही नहीं उन्होंने बॉलीवुड में कई ऐसी फिल्मों में काम किया है, जोकि महिला प्रधान फिल्में थी। आज वो बॉलीवुड की सबसे मशहूर एक्ट्रेस के साथ ही बीजेपी की सांसद भी हैं। लेकिन एक दौर था जब Kangana Ranaut ने अपने करियर की शुरूआत की थी। तब उनको काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था। जिसके बारे में उन्होंने कई सारे इंटरव्यू में जिक्र भी किया है। तो वहीं आज हम Kangana Ranaut से जुड़े एक ऐसे कंट्रोवर्सी के बारे में बात करने जा रहे हैं। जोकि उनके उस डायरेक्टर के साथ है, जिसने उनको बॉलीवुड में डेब्यू करने का मौका दिया। और उनके साथ कई फिल्में बनाई लेकिन एक समय ऐसा आया जब उस डायरेक्टर ने Kangana Ranaut को चप्पल फेककर मारा था। चलिए जानते हैं क्या है पूरा मामला

कंगना रनौत महेश भट्ट ने फिल्म ना करने के लिए चप्पल फेककर मारा था (Kangana Ranaut Mahesh Bhatt Chappal Controversy)-

Kangana Ranaut महज 19 साल की थी जब उन्होंने बॉलीवुड में अपना करियर बनाने का सपना देखा था। 2006 में जब निर्देशक महेश भट्ट ने गैंगेस्टर फिल्म के जरिए उनका बॉलीवुड में डेब्यू कराया था। दोनों का रिश्ता गुरू और शिष्य का हुआ करता था। क्योंकि Kangana Ranaut को Mahesh Bhatt ने गैंगेस्टर फिल्म के बाद वो लम्हे में काम करने का अवसर दिया। लेकिन एक समय ऐसा आया जब उनके रिश्ते में खटास आ गई। जब Kangana Ranaut ने सार्वजनिक रूप से महेश भट्ट पर आरोप लगाया कि जब उन्होंने फिल्म करने से इंकार कर दिया। तब महेश भट्ट ने उनपर हमला किया था। फिल्म धोखा जिसका निर्देशन उनकी बेटी पूजा भट्ट कर रही थी। उस समय Kangana Ranaut द्वारा एक सीन को लेकर आपत्ति जताई गई। जिसके बाद महेश भट्ट ने गुस्से में उनको चप्पल फेककर मारा। जिसके बारे में पुष्टि Kangana Ranaut की बहन रंगोली और सिंगर सोनू निगम ने की थी। क्योंकि उन्होंने बीच बचाव किया था।





महेश भट्ट ने कंगना रनौत के आरोपों का काफी समय बाद जवाब दिया। 2026 में उन्होंने सार्वजनिक रूप से फिल्म गैंगस्टर में उनके डेब्यू को याद करते हुए उन्हें एक जंगली प्रकृति की, अनियंत्रित शक्ति बताया था। दोनों के बीच यह विवाद अभी तक असुलझा है।

Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Entertainment Desk Mail ID - iamshikha712@gmail.com

मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनानी है, इसलिए मैं हमेशा नई-नई स्किल सीखने और अपने काम को बेहतर बनाने में लगी रहती हूँ।

Next Story