Kangana Ranaut Sister Story: कैसे जला कंगना रनौत की बहन का आधा चेहरा, हुई 52 सर्जरी, जानिए आज कहां हैं रंगोली

Kangana Ranaut Sister Rangoli Story: कंगना रनौत की फिल्म भारत भाग्य विधाता आज से थिएटरों में रिलीज हो गई है, चलिए इसी बीच हम आपको कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल की जिंदगी से जुड़ी एक दर्दनाक कहानी बताते हैं।

Shivani Tiwari
Published on: 12 Jun 2026 7:40 AM IST
Kangana Ranaut Sister Story: कैसे जला कंगना रनौत की बहन का आधा चेहरा, हुई 52 सर्जरी, जानिए आज कहां हैं रंगोली
X

Kangana Ranaut Sister Story: बॉलीवुड की पंगा क्वीन यानी कि कंगना रनौत की नई फिल्म "भारत भाग्य विधाता" आज से सिनेमाघरों तक रिलीज हो गई है, फिल्म को मिली जुली प्रतिक्रिया मिल रही है, लेकिन अब देखना होगा कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन करेगी। भारत भाग्य विधाता फिल्म की वजह से कंगना रनौत का नाम चर्चाओं में है, ऐसे में चलिए हम आपको कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल संग सालों पहले हुए दर्दनाक हादसे के बारे में बताते हैं, जिसे सुन आपको रूह कांप जाएगी और साथ ही यह बताते हैं कि आज के समय में रंगोली चंदेल कहां हैं और क्या कर रहीं हैं।

कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल संग हुआ था दर्दनाक हादसा

कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल पहले सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हुआ करती थीं और अपनी बहन सपोर्ट करते नजर आतीं थीं, रंगोली हर एक मोड़ पर कंगना रनौत के सर्पोट में खड़ी रहीं, हालांकि पिछले काफी समय से रंगोली सोशल मीडिया पर उतना अधिक एक्टिव नहीं हैं। फिलहाल, रंगोली चंदेल की दर्दनाक कहानी के बारे में बताएं तो जब रंगोली महज 21 वर्ष की थीं, उस दौरान उनके एक सिरफिरे आशिक ने उन पर एसिड से अटैक कर दिया था।


ये घटना रंगोली संग साल 2006 में हुई थी, जब रंगोली चंदेल उत्तराखंड के देहरादून में थी। रंगोली उस समय उत्तरंचल कॉलेज ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी में अपनी पढ़ाई कर रही थीं। इसी दौरान एक सिरफिरे आशिक ने रंगोली चंदेल पर एसिड फेंक दिया, जिसकी वजह से उनका आधा चेहरा बुरी तरह से जल गया था। रंगोली चंदेल का सिर्फ आधा चेहरा ही नहीं, एक आंख की रोशनी चली गई थी, एक कान पिघल गया था और उनके ब्रेस्ट भी गंभीर रूप से डैमेज हो गए थे। रंगोली चंदेल संग हुई इस घटना ने कंगना रनौत समेत उनका पूरा परिवार बुरी तरह टूट गया था।

रंगोली चंदेल की हुई 52 सर्जरी

रंगोली चंदेल संग हुए इस हादसे ने हर किसी को तोड़ दिया था, रंगोली चंदेल लंबे समय तक फिजिकल और मेंटल ट्रॉमा में थी, उनकी लगभग 52 सर्जरी हुई। कंगना रनौत खुद खुलासा कर चुकीं हैं कि रंगोली के साथ हुए इस हादसे के बाद उनके अंदर भी एक डर बैठ गया था, जिसके लिए उन्हें भी थेरेपी लेनी पड़ी थी।

कंगना रनौत ने कराया था रंगोली का इलाज

रंगोली चंदेल पर जब एसिड अटैक हुआ था, कंगना रनौत ने अपनी बहन को मुंबई बुलाया और यहीं पर उनका इलाज कराया। कंगना रनौत ने बताया कि उन्होंने अपनी बहन का इलाज हिंदुजा अस्पताल में कराया था। कब पहली बार कंगना ने अपनी बहन का चेहरा देखा था तो वे शॉक्ड हो गईं थीं, क्योंकि उनका एक तरफ का चेहरा पत्थर जैसा हो गया था, आंखे भी नहीं बची थी। कंगना ने बताया कि उनकी करीब 5 सालों तक लगातार सर्जरी चली थी।

आज कहां हैं रंगोली चंदेल

रंगोली चंदेल के जख्म आज भी पूरी तरह से भरे नहीं हैं, हालांकि अपने साथ हुई इस दर्दनाक घटना को भूल रंगोली अपनी जिंदगी में आगे बढ़ रहीं हैं, उन्होंने लंबे समय तक अपनी बहन कंगना रनौत की मैनेजर के रूप में काम किया, वे कंगना रनौत के प्रोजेक्ट्स और काम को मैनेज करती थीं। हालांकि अब नहीं करतीं। रंगोली चंदेल की शादी हो चुकी है, रंगोली चंदेल की शादी 11 मई 2011 को अजय चंदेल (Ajay Chandel) के साथ हुई थी, जो कि बिजनेसमैन हैं। रंगोली और अजय चंदेल का एक बेटा है, जिसका नाम पृथ्वी है। रंगोली अपनी फैमिली में व्यस्त हैं।


कंगना रनौत के कितने भाई-बहन

कंगना रनौत कुल तीन भाई-बहन हैं, सबसे बड़ी रंगोली चंदेल हैं, उसके बाद कंगना रनौत और फिर एक छोटा भाई है, जिसका नाम अक्षत रनौत हैं। कंगना रनौत को छोड़कर अन्य दोनों भाई-बहन की शादी हो चुकी है। रंगोली चंदेल को एक बेटा है और अक्षत रनौत को भी एक बेटा है, जिसकी तस्वीरें कंगना रनौत सोशल मीडिया पर साझा करतीं रहतीं हैं।




Shivani Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shivani Tiwari

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story