PM Modi के बर्थडे पर Kangana Ranaut ने लगाई एआई से बनी फोटो लोगों ने उड़ाया मजाक

Kangana Ranaut On PM Modi Birthday: बॉलीवुड एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनौत ने पीएम मोदी को किया बर्थडे विश नेटिजन्स ने कर दिया ट्रोल

Shikha Tiwari
Published on: 17 Sept 2026 12:46 PM IST
Kangana Ranaut Wished PM Narendra Modi
X

Kangana Ranaut Wished PM Modi Birthday (Image Credit-Social Media)

Kangana Ranaut On PM Modi Birthday: बॉलीवुड की प्रसिद्ध एक्ट्रेस और बीजेपी की सांसद कंगना रनौत जोकि अपनी बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। वो अक्सर पीएम मोदी की तारीफ करते हुए नहीं थकती हैं। कंगना रनौत ने ये कहा था कि 2014 के बाद से ही उनको असली आजादी मिली है। जिसके बाद वो काफी ट्रोल भी हुई थी। आज पीएम नरेंद्र मोदी का जन्मदिन हैं। हर कोई उनको जन्मदिन की बधाई दे रहा है। कंगना रनौत ने भी पीएम नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई दी है। इस दौरान कंगना रनौत काफी ज्यादा ट्रोल हुई हैं।

कंगना रनौत ने पीएम मोदी को बर्थे-डे विश करने के लिए शेयर की एआई से बनी फोटो हुई ट्रोल (Kangana Ranaut Shared AI Photo To Wished PM Modi Birthday)-

बॉलीवुड अभिनेत्री और बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी है। इसके साथ ही उन्होंने आर्शीवाद का दिया जलाने की अपील की है। इसके साथ ही कंगना रनौत ने पीएम मोदी की एआई वाली फोटो अपने साथ शेयर की है। जिसकी वजह से वो ट्रोल हो रही हैं।

कंगना रनौत ने लिखा- जीवेत् शरदः शतम् शतम्।

सुदिनं सुदिनं जन्मदिनम्।

भवतु मंगलं जन्मदिनम्॥

देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं।

ईश्वर से प्रार्थना है कि उन्हें दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं निरंतर राष्ट्रसेवा की शक्ति प्रदान करें। उनके नेतृत्व में विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का संकल्प निरंतर सशक्त होता रहे।

आइए, ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाकर आदरणीय प्रधानमंत्री जी के प्रति अपनी शुभकामनाएं एवं स्नेह अर्पित करें।

https://x.com/KanganaTeam/status/2100440346060857360

एक यूजर ने लिखा- अरे मैडम ये Ai से बनी फोटो लगानी पड़ रही आपको ? मोदी जी आपसे मिले तक नहीं आजतक..कोई स्वाभिमानी पानीदार इंसान होता आपकी जगह पार्टी छोड़ देता

https://x.com/Shubham15494468/status/2100444219928428844

एक और यूजर ने लिखा- सही है मोदी मिलने के लिए टाइम तो देता नहीं, AI से बनी फोटो हो लगा लो तब तक

https://x.com/BapuButToxic/status/2100442354398191844

एक अन्य यूजर ने लिखा- कंगना जी मोदी जी की सुनोगी या नितिन नवीन की जनता खाने में तेल कम इस्तेमाल करे ओर खुद लाखों टन तेल का दिया जलवा रहे है

भाजपा की कथनी और करनी में इतना बड़ा अंतर है, ये लोग अपने नेता का भाषण तो सुनते नहीं बस चरण वंदना में लगे है

https://x.com/turrruuu/status/2100442475446091800

एक यूजर ने लिखा- क्या सांसद महोदय आपका इतना दिन खराब हो गया कि आप AI से फोटो बनाकर पोस्ट कर रहे हैं क्या मोदी जी सामने नहीं आ रहे हैं क्या ???

https://x.com/BRMUZ06/status/2100474792252260511

Shikha Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shikha Tiwari

Entertainment Desk Mail ID - iamshikha712@gmail.comiamshikha712@gmail.com

मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनानी है, इसलिए मैं हमेशा नई-नई स्किल सीखने और अपने काम को बेहतर बनाने में लगी रहती हूँ।

Next Story