TRENDING TAGS :
Karan Johar Affair: 54 वर्षीय करण जौहर को है पार्टनर की तलाश! जानिए कितने रह चुके हैं अफेयर्स?
Karan Johar Affairs: फिल्ममेकर करण जौहर 54 साल की उम्र में प्यार की तलाश में हैं, आइए जानते हैं कि उनका नाम किसके साथ जुड़ चुका है।
Karan Johar Affairs
Karan Johar Affairs: बॉलीवुड फिल्ममेकर करण जौहर इन दिनों चर्चाओं में हैं, दरअसल उनका बेहद ही पॉपुलर चैट शो "कॉफी विद करण" अपने आखिरी सीजन यानी कि "कॉफी विद करण सीजन 9" के साथ वापसी कर चुका है, बुधवार को कॉफी विद करण सीजन 9 का नया एपिसोड जारी किया गया, जिसके गेस्ट विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना थे, दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर कई खुलासे किए, वहीं करण जौहर ने भी इच्छा जताई कि उन्हें भी एक पार्टनर की तलाश है, ऐसे में आइए जानते हैं कि करण जौहर के अब तक कितने अफेयर रहे।
करण जौहर को है पार्टनर की तलाश
फिल्ममेकर करण जौहर 54 साल के हो चुके हैं, लेकिन आज तक वे अकेले ही अपनी जिंदगी गुजार रहें हैं, हालांकि सेरोगेसी के जरिए उनके दो बच्चे (एक बेटा और एक बेटी) भी हैं, लेकिन फिर भी करण जौहर को कहीं न कहीं एक पार्टनर की कमी खलती है। उन्होंने कॉफी विद करण 9 के दूसरे एपिसोड में पार्टनर होने की इच्छा जाहिर की।
दरअसल कॉफी विथ करण में विजय देवराकोंडा ने करण जौहर से पूछा कि इस काउच पर क्या आप कुछ मेनिफेस्ट करना चाहते हो, इसके जवाब में करण जौहर ने कहा - "मैं एक पार्टनर मेनिफेस्ट करना चाहता हूं, एक रिलेशनशिप में होना चाहता हूं, शादी तो पाॅसिबल नहीं है, कोई ऐसा जो मेरे डेबिट के साथ कुछ शेयर न करे, कोई ऐसा जिसके साथ मैं अपनी जिंदगी के खास पलों को सेलिब्रेट कर सकूं, कोई ऐसा जो मेरे ट्विन्स का पैरेंट्स बन सके, कोई ऐसा जिसे मैं अपना कह सकूं और वो मेरी जिंदगी को पूरा कर दे।" करण जौहर की इन बातों ने फैंस को इमोशनल कर दिया है और कमेंट बॉक्स में हर कोई यही विश कर रहा है कि करण जौहर को जल्द ही एक पार्टनर मिल जाए।
करण जौहर के अफेयर
फिल्ममेकर करण सिंह का नाम कई लोगों संग जुड़ चुका है, उन्होंने खुद खुलासा किया था कि जीवन में उन्हें दो बात सच्चा प्यार हुआ, लेकिन दोनों बार ही उनका प्यार अधूरा रह गया। करण पटेल को पहली बार 20 साल की उम्र में प्यार हुआ था, जो लगभग 10 साल तक चला। इसके बाद दूसरा बार उन्हें फिर मोहब्बत हुई, लेकिन उनकी दूसरी मोहब्बत भी अधूरी रह गई, करण जौहर का दूसरा रिश्ता 7 साल तक चला। हालांकि, बताया जाता है कि दोनों ही एकतरफा प्यार था।
ट्विंकल खन्ना पर था क्रश
करण जौहर कई बार खुलेआम स्वीकार कर चुके हैं कि उन्हें ट्विंकल खन्ना से मोहब्बत हो गई थी। करण जौहर ने बताया था कि बचपन और स्कूल के दिनों में ट्विंकल खन्ना इकलौती ऐसी लड़की थीं, जिनसे उन्हें प्यार हुआ था।
इंडस्ट्री के दो सेलेब्स संग करण जौहर का जुड़ा था नाम
करण जौहर के अफेयर की चर्चा इंडस्ट्री के दो बड़े नामों के साथ हो चुकी है, जी हां! कई रिपोर्ट्स द्वारा दावा किया जाता है कि फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा और अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ करण जौहर रिश्ते में थे, लेकिन करण ने इन रिश्तों पर कभी कोई बयान नहीं दिया। जहां मनीष मल्होत्रा भी आज अकेले ही हैं, वहीं सिद्धार्थ मल्होत्रा अभिनेत्री कियारा आडवाणी संग शादी कर अपनी खुशहाल जिंदगी जी रहें हैं।


