Daayra Release Date: करीना कपूर की दायरा से दमदार झलक, जानिए क्या होगी फिल्म की कहानी

Kareena Kapoor Daayra Release Date: करीना कपूर की फिल्म दायरा की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया गया है, आइए जानते हैं कि फिल्म की कहानी क्या होने वाली है।

Shivani Tiwari
Published on: 18 Jun 2026 4:22 PM IST
Kareena Kapoor Daayra Release Date
X

Kareena Kapoor Daayra Release Date

Kareena Kapoor Daayra Release Date: बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर जल्द ही बड़े पर्दे पर धमाका करने वाली हैं, जी हां! उनकी आने वाली फिल्म दायरा की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया गया है। बता दें कि करीना कपूर आखिरी बार बड़े पर्दे पर सिंघम अगेन में नजर आईं थीं, जिसके बाद से उनके फैंस उनकी बिग रिलीज का इंतजार कर रहें हैं और अब जल्द ही फैंस का इंतजार खत्म होने वाला है, क्योंकि करीना कपूर ने खुद अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी अपकमिंग फिल्म दायरा का दमदार लुक जारी करते हुए रिलीज डेट से पर्दा उठा दिया है, चलिए जानते हैं कि करीना कपूर की ये फिल्म कब सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

करीना कपूर की दायरा कब होगी रिलीज

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर ने अपनी फिल्म दायरा से दमदार झलक रिवील कर दी है और रिलीज डेट से भी पर्दा उठा दिया। करीना कपूर ने दायरा का बिहाइंड द सीन्स शेयर किया और इसके साथ उन्होंने बताया कि दायरा 18 सितंबर से सिनेमाघरों में रिलीज होगी। जी हां! यानी कि दर्शक इस फिल्म को आज से ठीक तीन महीने बाद बड़े पर्दे पर देख सकेंगे।

क्या है दायरा की कहानी

बता दें कि दायरा एक क्राइम थ्रिलर फिल्म है, रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म की कहानी सच्ची घटनाओं से प्रेरित है, जी हां! बताया जा रहा है कि कहानी रेप केस के इर्द गिर्द घूमती नजर आएगी। फिल्म की कहानी अपराध, न्याय और सजा के बीच के संघर्ष पर आधारित है। करीना कपूर खान फिल्म में पुलिस ऑफिसर की भूमिका में नजर आएंगी, सामने आए वीडियो में पुलिस के रोल में करीना कपूर बेहद दमदार लग रहीं हैं, पुलिस ऑफिसर के रोल में उन्हें बड़े पर्दे पर देखना काफी शानदार होने वाला है।

दायरा की स्टार कास्ट

करीना कपूर खान के साथ फिल्म दायरा में साउथ अभिनेता पृथ्वीराज सुकुमारन भी हैं, वे भी इस फिल्म में पुलिस ऑफिसर की भूमिका निभाएंगे, BTS वीडियो में उनकी झलक भी देखने को मिली है। मेघना गुलजार ने इस फिल्म को निर्देशित किया है, जो छपाक और राजी जैसी फिल्में निर्देशित कर चुकीं हैं। फिल्म की कहानी यश केसवानी, सीमा अग्रवाल और मेघना गुलजार ने मिलकर लिखी है, जबकि जंगली पिक्चर्स द्वारा फिल्म का निर्माण किया गया है। फिल्म 18 सितंबर को रिलीज होने के लिए तैयार है।

Shivani Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shivani Tiwari

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story