Salman Khan Film: सलमान खान की सुपरहीरो फिल्म में नजर आएंगी करीना?

Salman Khan New Film: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की सुपरहीरो फिल्म में क्या अभिनेत्री करीना कपूर खान नजर आएंगी, आइए जानते हैं।

Shivani Tiwari
Published on: 12 May 2026 10:10 PM IST
Salman Khan Film: सलमान खान की सुपरहीरो फिल्म में नजर आएंगी करीना?
X

Salman Khan New Film: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों अपनी अनटाइटल्ड फिल्म की शूटिंग में व्यस्त चल रहें हैं, जिसे फिल्ममेकर दिल राजू बना रहें हैं। इस फिल्म के साथ ही सलमान खान की एक अन्य फिल्म की भी इन दिनों चर्चा हो रही है, दरअसल मीडिया गलियारों पर चर्चाएं हो रहीं हैं कि सलमान खान जल्द ही एक सुपरहीरो फिल्म में नजर आएंगे, इस फिल्म में अभिनेत्री कौन सी होगी, इसका खुलासा भी हो चुका है, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सलमान खान के साथ इस फिल्म में करीना कपूर खान नजर आ सकती हैं, लेकिन क्या सच में करीना कपूर खान इस फिल्म का हिस्सा बनेंगी, आइए जानते हैं।

करीना कपूर खान होंगी इस फिल्म का हिस्सा

सलमान खान बहुत ही जल्द एक सुपरहीरो फिल्म में काम करने वाले हैं, जिसे फिल्ममेकर राज और डी.के. बना रहें हैं, पिछले दिनों सलमान खान की राज और डी.के. संग सोशल मीडिया पर तस्वीर भी वायरल हुई थी, जिसकी वजह से इस खबर पर पक्की मुहर लग गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया कि सलमान खान की ये फिल्म सुपरहीरो फिल्म होगी, जिसका बजट काफी अधिक होगा, ये एक एक्शन एंटरटेनर फिल्म होने वाली है, जो प्री-प्रोडक्शन स्टेज पर है। सलमान खान की इस फिल्म की शूटिंग अक्टूबर 2026 में शुरू हो सकती है, इसके अलावा बताया गया कि फिल्म में अभिनेत्री करीना कपूर खान नजर आ सकतीं हैं, लेकिन अब जो खबर आ रही है, उसके मुताबिक करीना कपूर खान इस फिल्म का हिस्सा नहीं होंगी।

बता दें कि, पहले खबरें आईं थीं कि सलमान खान के साथ अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु नजर आ सकतीं हैं, लेकिन फिर करीना कपूर खान का नाम सामने आया और अब मेकर्स ने करीना कपूर खान के नाम को महज अफवाह करार दिया। इस सुपरहीरो फिल्म से जुड़ी जो ताजा अपडेट मिली है, उसके मुताबिक फिल्म के लिए करीना कपूर खान को अप्रोच नहीं किया गया है, लीड हीरोइन की कास्टिंग इस साल जून में की जाएगी, क्योंकि इस समय फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम किया जा रहा है, सिर्फ सलमान खान का नाम ही फिल्म के लिए कंफर्म है।

सलमान खान अपकमिंग फिल्में

सलमान खान के पास इस समय कई फिल्में हैं, सबसे पहले तो फैंस उनकी फिल्म "मातृभूमि" के रिलीज होने का इंतजार कर रहें हैं, जिसमें सलमान खान के साथ अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह नजर आएंगी। इस फिल्म के अलावा सलमान खान दिल राजू संग एक फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं, जिसमें नयनतारा लीड रोल में हैं, जो अगले साल ईद पर रिलीज की जाएगी। साथ ही सलमान खान इस सुपरहीरो फिल्म का भी हिस्सा हैं।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Mail ID -tiwarishivani2503@gmail.com

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story