TRENDING TAGS :
क्या सच में प्रेग्नेंट हैं Kareena Kapoor Khan? सच आया बाहर
Kareena Kapoor Khan Pregnancy: करीना कपूर खान क्या सच में तीसरी बार मां बनने वालीं हैं, उनकी टीम द्वारा सच का खुलासा कर दिया गया है।
Kareena Kapoor Khan Pregnancy
Kareena Kapoor Khan Pregnancy: बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान का नाम सोशल मीडिया पर चर्चाओं में आ गया है, जी हां! दरअसल उनका एक लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें जिम के बाहर स्पॉट किया गया। करीना कपूर खान का ये स्पॉटिंग वीडियो देख सोशल मीडिया पर हल्ला मच गई कि एक्ट्रेस प्रेग्नेंट हैं, क्योंकि वीडियो में उनका बेबी बंप भी नजर आ रहा था। करीना कपूर खान की तीसरी प्रेग्नेंसी को लेकर खबरें वायरल हुईं थी कि अब उनकी टीम ने सच से पर्दा उठा दिया है।
क्या सच में प्रेग्नेंट हैं करीना कपूर खान
करीना कपूर खान की तीसरी प्रेग्नेंसी को लेकर खबरें पूरे सोशल मीडिया पर फैल गईं हैं, कुछ यूजर्स तो उन्हें तीसरी प्रेग्नेंसी को लेकर ट्रोल भी करने लगे, और फैंस तो उन्हें बधाईयां भी दे रहें हैं। करीना कपूर खान की प्रेग्नेंसी की खबरें सोशल मीडिया पर क्यों वायरल हुई इसकी वजह बताएं तो दरअसल अभिनेत्री को जिम के बाहर स्पॉट किया गया, इस दौरान उनका बेबी बंप नजर आया, करीना कपूर खान के इसी वीडियो को देख यूजर्स उनकी तीसरी प्रेग्नेंसी का कयास लगाने लगे।
करीना कपूर खान की तीसरी प्रेग्नेंसी को लेकर जब पूरे सोशल मीडिया पर खबरें फैली तो उनकी टीम द्वारा सच में खुलासा किया गया। करीना कपूर खान के एक करीबी ने खुलासा किया कि एक्ट्रेस प्रेग्नेंट नहीं हैं, उनकी प्रेग्नेंसी की खबरें झूठी हैं। वहीं एक और सोर्स द्वारा बताया गया कि पिज़्ज़ा और पास्ता का नतीजा है और साथ ही कैमरा एंगल भी ऐसा था, जबकि करीना कपूर प्रेग्नेंट नहीं हैं।
बताते चलें कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब करीना कपूर खान की तीसरी प्रेग्नेंसी पर कयास लगाए गए हों, इससे पहले भी कई बार उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर कयासबाजी लगाई जा चुकी है, हालांकि तब खुद करीना ने चुप्पी तोड़ते हुए कहा था कि सैफ ने देश के पॉपुलेशन में ऑलरेडी काफी योगदान दे दिया है, तो चिल करो।


