TRENDING TAGS :
Saif Ali Khan Birthday: 56 के हुए सैफ अली खान, पत्नी करीना ने रोमांटिक तस्वीरों के जरिए लुटाया प्यार
Saif Ali Khan Birthday: बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान आज अपना 56वां जन्मदिन मना रहें हैं, इस खास मौके पर उनकी पत्नी करीना ने उन्हें बेहद प्यार भरी शुभकामनाएं दी।
Saif Ali Khan Birthday: बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान के लिए आज का दिन बेहद खास है, क्योंकि आज अभिनेता का जन्मदिन है। सैफ अली खान के फैंस सोशल मीडिया के जरिए अभिनेता को जन्मदिन की बधाई दे रहें हैं, हालांकि सैफ अली खान सोशल मीडिया पर मौजूद नहीं हैं, लेकिन इसके बावजूद भी फैंस उन्हें सोशल मीडिया पर बधाइयां देने में पीछे नहीं हट रहें हैं। वहीं, अब पत्नी करीना ने भी सैफ को बेहद प्यार भरी शुभकामनाएं दी, आइए दिखाते हैं।
करीना का सैफ के लिए खास पोस्ट
सैफ अली खान आज 56 साल के हो गए, उनके इस खास दिन पर उनकी पत्नी करीना कपूर खान ने सैफ अली खान संग कुछ बेहद रोमांटिक तस्वीरें शेयर की और कैप्शन में दिल की बातें भी लिखी। करीना और सैफ की रोमांटिक तस्वीरों ने इंटरनेट का टेंपरेचर हाई कर दिया है।
करीना कपूर खान ने सैफ अली खान के साथ पूरी 9 तस्वीरें शेयर की हैं और सभी एक से एक हॉट है, दोनों एक साथ बेहद प्यारे लग रहें है। इन तस्वीरों के साथ करीना कपूर खान ने कैप्शन में लिखा, "मेरे हमेशा साथ रहने वाले साथी को जन्मदिन की बधाई। तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती। इस इंस्टा पोस्ट की सभी तस्वीरें उन्हीं (सैफ अली खान) की पसंद की हैं। उन्हें बहुत अच्छा लगता है जब मैं उनकी तस्वीरें पोस्ट करती हूं।" तस्वीरों में सैफ और करीना एक साथ परफेक्ट लग रहें हैं। बताते चलें कि करीना कपूर और सैफ अली खान की शादी को लगभग 13 साल हो चुके हैं, दोनों 2012 में शादी के बंधन में बंधे थे।
सैफ अली खान एंड करीना कपूर खान वर्कफ्रंट
सैफ अली खान और करीना कपूर खान दोनों की फिल्में जल्द ही बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली है, जी हां! सैफ अली खान की बात करें तो वे जल्द "हैवान" फिल्म में नजर आएंगे, जिसमें अक्षय कुमार भी हैं। इस फिल्म को प्रियदर्शन ने निर्देशित किया है, जो 11 सितंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। वहीं करीना कपूर खान की बात करें तो वो जल्द ही फिल्म 'दायरा' (Daayra) में नजर आएंगी। यह एक इन्वेस्टिगेटिव क्राइम-थ्रिलर फिल्म है, जिसका निर्देशन मेघना गुलजार ने किया है। ये फिल्म 18 सितंबर को रिलीज होगी।


